Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   microsoft cloud services price hike india china price cut from 2027 premises services

भारत में 16% तक महंगी होंगी माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सेवाएं: चीन में 8.5% तक घटेंगे दाम, क्यों बदलीं कीमतें?

Mon, 16 Nov 2026 11:54 AM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 16 Nov 2026 11:54 AM IST
सार

  • माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी कमर्शियल क्लाउड सेवाओं की कीमतों में बदलाव का एलान किया है। 
  • भारत में 1 जनवरी 2027 से इन सेवाओं के दाम 15.7% तक बढ़ जाएंगे, जबकि कुछ ऑन-प्रिमाइसेस सेवाएं 20% तक महंगी हो सकती हैं। 
  • दूसरी ओर, चीन में ग्राहकों को 8.5% तक की राहत मिलेगी।

विज्ञापन
microsoft cloud services price hike india china price cut from 2027 premises services
माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में महंगी की क्लाउड सेवाएं। - फोटो : Microsoft

विस्तार

माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सेवाओं का इस्तेमाल करने वाली भारतीय कंपनियों और कारोबारियों को नए साल में ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। कंपनी ने भारत में अपनी कमर्शियल क्लाउड सेवाओं की कीमतों में 15.7% तक बढ़ोतरी का एलान किया है। इसके अलावा, कुछ ऑन-प्रिमाइसेस सेवाओं के दाम भी 20% तक बढ़ सकते हैं। नई कीमतें 1 जनवरी 2027 से लागू होंगी।
विज्ञापन


दिलचस्प बात यह है कि जहां भारत में माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं महंगी होने जा रही हैं, वहीं चीन के ग्राहकों को राहत मिलेगी। कंपनी ने वहां क्लाउड सेवाओं की कीमतों में 8.5% तक कटौती करने का फैसला किया है। यानी एशिया के अलग-अलग देशों में माइक्रोसॉफ्ट के ग्राहकों पर इस बदलाव का असर एक जैसा नहीं होगा।
विज्ञापन


भारत में किन सेवाओं के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे?
  • माइक्रोसॉफ्ट ने कमर्शियल क्लाउड सेवाओं की कीमतों में 15.7% की बढ़ोतरी तय की है। इसका असर उन कंपनियों पर पड़ सकता है, जो अपने कामकाज के लिए माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सर्विस का इस्तेमाल करती हैं। इसमें डेटा स्टोरेज, कंप्यूटिंग और दूसरे क्लाउड आधारित काम शामिल हो सकते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इसके अलावा, कुछ ऑन-प्रिमाइसेस सेवाओं की कीमतों में 20% तक इजाफा होगा। ऑन-प्रिमाइसेस सॉफ्टवेयर और सेवाएं वे होती हैं, जिन्हें कंपनियां अपने खुद के सर्वर या आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर पर चलाती हैं, न कि किसी बाहरी क्लाउड प्लेटफॉर्म पर।
  • इस बढ़ोतरी से कंपनियों का आईटी बजट प्रभावित हो सकता है। खासकर उन कारोबारों को ज्यादा खर्च की तैयारी करनी होगी, जो माइक्रोसॉफ्ट की कई सेवाओं और सॉफ्टवेयर पर निर्भर हैं।

चीन समेत इन देशों में घटेंगी कीमतें
माइक्रोसॉफ्ट ने सिर्फ भारत में कीमतें नहीं बढ़ाई हैं, बल्कि कई देशों के लिए अलग-अलग बदलाव किए हैं। चीन में क्लाउड सेवाओं की कीमतों में 8.5% तक कटौती होगी। यहां माइक्रोसॉफ्ट अपनी क्लाउड सेवाएं स्थानीय पार्टनर 21वियानेट के जरिए उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें: माइक्रोसॉफ्ट आउटेज: क्या ठप सेवाओं के बदले मुआवजा देगी कंपनी? कैसे वापस ले सकते हैं पैसे, जानिए क्या है तरीका

वहीं, न्यूजीलैंड के ग्राहकों को 10% ज्यादा भुगतान करना होगा। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया में कीमतें 4.5% घटेंगी। एशिया के बाहर माइक्रोसॉफ्ट की इस सूची में नॉर्वे शामिल है, जहां सेवाओं की कीमतों में 5.9% की कमी की जाएगी।

माइक्रोसॉफ्ट ने अलग-अलग देशों में क्यों बदलीं कीमतें?
माइक्रोसॉफ्ट अपनी कई क्लाउड सेवाओं की कीमतें स्थानीय करेंसी में तय करती है। कंपनी के मुताबिक, इनकी कीमतें अमेरिकी डॉलर में तय दरों के अनुरूप रखी जाती हैं। ऐसे में जब अलग-अलग देशों की करेंसी की वैल्यू में बदलाव होता है, तो स्थानीय बाजार में सेवाओं की कीमतों को भी उसी हिसाब से बदला जाता है।

यानी भारतीय रुपये समेत दूसरी करेंसी में उतार-चढ़ाव का असर माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं की स्थानीय कीमतों पर पड़ता है। कंपनी ने इसी आधार पर अलग-अलग देशों के लिए नई दरों का एलान किया है। हालांकि, हर देश में बढ़ोतरी या कटौती का प्रतिशत अलग है।

यह भी पढ़ें: पटरी पर लौटीं माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं: कंपनी ने बताई गड़बड़ी की असली वजह, जानें कैसे ठीक हुई खराबी?


हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में आया था ग्लोबल आउटेज
  • कीमतों में बदलाव का एलान ऐसे समय हुआ है, जब हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट की कई सेवाएं दुनिया भर में ठप पड़ गई थीं। इस आउटेज से आउटलुक, टीम्स और कोपायलट समेत कई टूल प्रभावित हुए थे। इसका असर 70 से ज्यादा देशों में देखने को मिला था। कंपनियों के कामकाज, सरकारी सेवाओं और आम यूजर्स को परेशानी हुई थी।
  • माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, दुनिया भर में 43 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। कंपनी ने शनिवार सुबह बताया था कि तकनीकी समस्या को ठीक करने का काम पूरा हो चुका है और सेवाएं पूरी तरह बहाल कर दी गई हैं।
  • कंपनी ने इस परेशानी के लिए माफी भी मांगी थी। माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार, आउटेज की वजह नेटवर्क क्षमता बढ़ाने के लिए किया गया अपग्रेड था। कंपनी ने साफ किया कि यह घटना किसी साइबर हमले या एआई एजेंट की वजह से नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed