{"_id":"69c3ce32b94a9a5795014ef9","slug":"video-training-on-making-soft-toys-was-provided-during-the-entrepreneurship-development-program-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: उद्यमिता विकास कार्यक्रम में दिया नरम खिलौने बनाने का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: उद्यमिता विकास कार्यक्रम में दिया नरम खिलौने बनाने का प्रशिक्षण
पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऑनलाइन कार्यालय की ओर से चलाए जा रहे उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत 14 दिन के नरम खिलौने बनाने व बेचने के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन पीएनबी आरसेटी ऊना कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर पीएनबी आरसेटी ऊना के निदेशक सुधीर शर्मा द्वारा प्रतिभागियों से निवेदन किया गया कि वह जल्द से जल्द अपना कार्य शुरू करें तथा आत्मनिर्भर बने पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना के कार्यक्रम संचालक एवं संकाय सदस्य आकाश भारद्वाज की ओर से बताए गए की 18 से 50 वर्ष के बेरोजगार युवाओं को यह प्रशिक्षण निशुल्क प्रदान किया जाता है। इसके बाद उन्हें बैंक करंट सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है ताकि वह आत्मनिर्भर बन सके। इस अवसर पर पीएनबी आरसिटी ऊना कार्यालय से संकाय सहायक हिना मीनाक्षी व हरमेश राजपूत, मास्टर ट्रेनर मनिंदर कौर सहित 23 प्रतिभागी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।