{"_id":"69c3646238cf10f1a40b1c8d","slug":"video-narakaya-halta-ka-bca-javana-ja-raha-lkhanauu-ma-kasharama-kalna-ka-navasa-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारकीय हालात के बीच जीवन जी रहे लखनऊ में कांशीराम कॉलोनी के निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारकीय हालात के बीच जीवन जी रहे लखनऊ में कांशीराम कॉलोनी के निवासी
राजधानी लखनऊ में सरोजनीनगर के सदरौना रोड स्थित मान्यवर कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना (फेज-2) के निवासी नारकीय हालात के बीच रहने पर मजबूर हैं। एलडीए की 2092 आवासों वाली इस कॉलोनी में जलभराव की समस्या एक वर्ष से है। इसके अलावा यहां की बदहाल सड़कें, ठप सीवर लाइन और चारों तरफ फैला कूड़ा प्रशासन की संवेदनहीनता की कहानी बयां कर रहा है। नियमित सफाई नहीं होती।
सीवर का पानी सड़कों पर बहने और जलभराव के कारण मच्छर पनप रहे हैं। इससे डेंगू और मलेरिया का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर निगम सदन में भी एक बार मामला उठाया गया, पर हुआ कुछ नहीं।
कॉलोनी के हैंडपंपों के चारों ओर काई और गंदा पानी जमा रहता है। इस कारण लोग दूसरी कॉलोनियों से पानी लाने के लिए मजबूर हैं। लापरवाही की हद तो यह है कि ट्रांसफार्मर के पास भी पानी भरा रहता है, जिससे हर वक्त करंट फैलने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।