{"_id":"69c2d1af7fee6a1f4c0736ac","slug":"video-audio-of-conversation-between-sub-inspector-and-accused-party-goes-viral-in-agra-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फिर सवालों में आगरा पुलिस...दरोगा पर रिश्वत लेने का आरोप, चाैकी प्रभारी ने की प्रधान से धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फिर सवालों में आगरा पुलिस...दरोगा पर रिश्वत लेने का आरोप, चाैकी प्रभारी ने की प्रधान से धक्कामुक्की
आगरा में सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक ऑडियो वायरल हुआ। यह कथित रूप से थाना फतेहपुर सीकरी के एसआई विपिन कुमार से बातचीत का बताया गया है। इसमें एक व्यक्ति कह रहा है कि आपने केस में नाम निकालने के लिए 9 हजार रुपये लिए लेकिन नाम नहीं निकाले बिना ही चार्जशीट लगा दी। ऑडियो का मामला अधिकारियों के पास पहुंचा। इस पर एडीसीपी आदित्य सिंह ने एसीपी अछनेरा को जांच दी है। मामला थाना फतेहपुर सीकरी के गांव सुनहरा का बताया गया है। 4 अगस्त 2025 को मारपीट और जान से मारने की नीयत से तमंचा लहराने के आरोप में 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इस मामले के विवेचक एसआई विपिन कुमार हैं। 2 मिनट 2 सेकंड के ऑडियो में आरोपी पक्ष का एक व्यक्ति बोल रहा है कि 260 वाली चार्जशीट लग गई है। दूसरी तरफ से सुना जा सकता है कि मैंने बताया है। यहां आ जाओ। थाने पर बात करेंगे। तुम फोन पर जानकारी करने लगते हो। तुम्हें थाने बुलाया था। व्यक्ति कहता है कि दीवानी में देखकर आया हूं। आपने 9 हजार लिए। मगर नाम एक भी नहीं निकाला। इस पर कथित दरोगा कहते हैं कि तुम्हें जानकारी का अभाव है। ऐसे ही बोलते रहते हो। वो कहते हैं कि अगर चार्जशीट चली गई हो तो कापी निकाल ले आओ। तुम्हें ऐसा क्यों लगता है कि मैं झूठ बोल रहा हूं। व्यक्ति कहता है कि सीओ साहब के यहां चढ़ी है। इस पर कथित दरोगा कहते हैं कि तुम बदतमीज भी हो क्या। विवेचक मैं हूं या कौन है। अनावश्यक की बात कि पैसे ले लिए। चार्जशीट भेज दी। फर्जीवाड़े की बात। फिर व्यक्ति कहता है कि बात कर लो। दरोगा आकर दिखाने की बात कर रहे हैं। एडीसीपी आदित्य सिंह ने बताया कि ऑडियो की जांच की जा रही है। जिस दरोगा पर आरोप लगाया गया है कि आडियो में उनकी आवाज है या फिर किसी और की? इसके बारे में जानकारी की जा रही है। इसके लिए एसीपी अछनेरा को जांच दी गई है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आगरा के थाना मलपुरा की ककुआ चौकी प्रभारी दीपक चौधरी को हटा दिया गया। थाना अछनेरा की बयारा चौकी प्रभारी रहे अनुज कुमार को नया प्रभारी बनाया गया है। बताया गया है कि एसआई दीपक चौधरी की एक प्रधान से कहासुनी हो गई थी। धक्कामुक्की का आरोप है। प्रधान की तरफ से अधिकारियों को अवगत कराया। उनकी कार्यप्रणाली ठीक नहीं होने पर कार्रवाई की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।