{"_id":"69c2803738b55c9a1e024ced","slug":"video-the-city-council-removed-the-illegal-wall-built-in-the-street-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: नगर परिषद ने हटाई गली में बनाई गई अवैध दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: नगर परिषद ने हटाई गली में बनाई गई अवैध दीवार
हर के लाजपत नगर की गली में अवैध रूप से निकाली गई दीवार को हटवाने के लिए मंगलवार को नगर परिषद का अमला मौके पर पहुंचा। जेसीबी से गली की जगह पर बनाई गई दीवार को हटाया गया। इस दौरान कुछ लोगों के विरोध का भी टीम को सामना करना पड़ा।
दरअसल खरकड़ी फाटक लाजपत नगर निवासी मधु बाला ने जिला प्रशासन को शिकायत दी थी। जिसमें महिला ने कुछ लोगों पर गली के रास्ते पर अवैध रूप से खुद का प्लाट बताकर दीवार खींच डाली थी। जिसकी वजह से आसपास के कई घरों के लोगों का रास्ता भी बंद हो गया था। इस मामले की शिकायत उपायुक्त को दी गई। जिसके बाद नगर परिषद ने इस संबंध में संबंधित कब्जाधारियों को पहले नोटिस जारी किया, मगर इसके बावजूद भी दीवार नहीं हटाई गई। मंगलवार को नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी के आदेश पर नगर परिषद के पटवारी, क्लर्क, सफाई दरोगा अपनी टीम के साथ जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। जेसीबी ने गली के रास्ते पर खड़ी की गई दीवार को ध्वस्त कर डाला। वहीं भविष्य में कब्जाधारियों द्वारा गली के रास्ते पर किसी भी तरह के निर्माण नहीं किए जाने की भी चेतावनी दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।