{"_id":"69c2259a102f9dd32d0ce3fb","slug":"video-amatha-jhataka-tara-ka-capata-ma-aakara-yavaka-ka-mata-sabhaii-caraha-ka-pasa-hathasa-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी: झटका तार की चपेट में आकर युवक की मौत, संभई चौराहे के पास हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी: झटका तार की चपेट में आकर युवक की मौत, संभई चौराहे के पास हादसा
जामों के संभई चौराहे के पास सोमवार देर रात खेत की मेड़ पर लगे करंट वाले झटका तार की चपेट में आकर राम शाहपुर निवासी सुनील महारा (45) की मौत हो गई। घटना की जानकारी सुबह मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।
मृतक के भाई दयावान के मुताबिक सुनील महारा सोमवार देर रात साइकिल से घर लौट रहे थे। संभई चौराहे के पास सड़क किनारे स्थित खेत की मेड़ पर लगे झटका तार की चपेट में वह साइकिल सहित आ गए। तेज करंट लगते ही वह मौके पर गिर पड़े।
कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। दयावान ने बताया कि रात का समय और अंधेरा होने के कारण किसी राहगीर की नजर उन पर नहीं पड़ी। पूरी रात वह वहीं पड़े रहे और किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी। सुबह एक व्यक्ति ने फोन कर घटना की सूचना दी, तब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।
वहां देखा कि सुनील साइकिल समेत तार में फंसे थे और तार में करंट प्रवाहित हो रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक खेतों की सुरक्षा के नाम पर इलाके में कई जगह इस तरह के करंट वाले झटका तार लगाए गए हैं। ये तार राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं।
खासकर रात के समय ऐसे तार दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे की आशंका बढ़ जाती है। थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।