{"_id":"69c16f4533efa2248305417b","slug":"video-guharaj-nishads-procession-was-taken-out-with-great-pomp-in-talbehat-lalitpur-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"ललितपुर के तालबेहट में धूमधाम से निकाली गई गुहराज निषाद की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर के तालबेहट में धूमधाम से निकाली गई गुहराज निषाद की शोभायात्रा
सोमवार को गुहराज निषाद जयंती पर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और निषादराज के आकर्षक स्वरूपों की झांकियां हाथ ठेलों पर चल रही थी। वही महिलाएं मंगल गीत गाते हुए और लड़कियां नृत्य करती चल रही थी। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों पेट्रोल पंप तिराहा, रामलीला मैदान, पुराना बस स्टैंड, अंजनी नगर, चौबयाना और सरफयाना होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। शोभायात्रा का नगर में जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आशाराम रैकवार, रामस्वरूप, देव कश्यप, मख्खन लाल, श्याम सुंदर कश्यप, शंकर, आदि का सक्रिय योगदान रहा। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा पुलिस बल के साथ मौजूद रहें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।