{"_id":"69c11f149f9d00f68302a570","slug":"video-your-counting-your-village-campaign-intensifies-in-nainital-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nainital: पहाड़ की राजनैतिक ताकत बचाने को एकजुट हुआ अपनी गणना, अपने गांव अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: पहाड़ की राजनैतिक ताकत बचाने को एकजुट हुआ अपनी गणना, अपने गांव अभियान
गायत्री जोशी
Updated Mon, 23 Mar 2026 04:38 PM IST
Link Copied
नैनीताल में आगामी राष्ट्रीय जनगणना के बाद उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों की राजनीतिक और सामाजिक स्थिति में आने वाले संभावित बदलावों को लेकर अपनी गणना अपने गांव अभियान ने कमर कस ली है। उन्होंने अपील की है कि जो लोग आजीविका के कारण शहरों में बस गए हैं, वे अपनी गणना अपने पैतृक गांवों में ही कराएं। यह कदम न केवल गांवों की जनसांख्यिकीय पहचान बचाएगा, बल्कि पहाड़ के हक-हकूक और संसाधनों पर हमारे दावे को भी मजबूती प्रदान करेगा। अभियान के मुख्य संयोजक और वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी जोत सिंह बिष्ट ने नैनीताल क्लब में पत्रकार वार्ता कर कहा आगामी जनगणना केवल एक सांख्यिकीय प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों के राजनैतिक भविष्य का निर्धारण करेगी। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि यदि जनगणना के आंकड़ों में पर्वतीय क्षेत्रों की जनसंख्या में भारी गिरावट आई, तो भविष्य में होने वाले परिसीमन के कारण पहाड़ की विधानसभा सीटें कम हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में राज्य की नीति-निर्धारण शक्ति पूरी तरह मैदानी क्षेत्रों की ओर केंद्रित हो जाएगी और पहाड़ का प्रतिनिधित्व लगभग समाप्त हो जाएगा। उन्होंने जनसंख्या के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा पौड़ी और अल्मोड़ा जिले में वर्ष 1971 से अब तक की जनसंख्या में -10 फीसदी तक की गिरावट दर्ज हुई है। इसका मुख्य कारण पलायन है। उन्होंने अपील की है कि जो लोग आजीविका के कारण शहरों में बस गए हैं, वे अपनी गणना अपने पैतृक गांवों में ही कराए। इस मौके पर उनकी पत्नी धर्मा बिष्ट, पूर्व सैनिक सोहन लाल खंडूरी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।