{"_id":"69c11b3b4e9c7541ff0c3f56","slug":"video-robbery-gang-busted-in-jalandhar-four-accused-arrested-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने अपराधियों के खिलाफ चल रही विशेष मुहिम के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस टीम ने लूट-खोह की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक मुख्य आरोपी समेत तीन नाबालिग साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में छीना गया मोटरसाइकिल और घटना में इस्तेमाल किया गया दूसरा मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के दिशा-निर्देशों तथा एडीसीपी-2 राकेश यादव और एसीपी वेस्ट विजय कंवरपाल के मार्गदर्शन में एसआई जय इंदर सिंह, प्रभारी थाना बस्ती बावा खेल की निगरानी में की गई। पुलिस के अनुसार 14 मार्च की रात बस्ती चौक में दीपक गुप्ता नामक व्यक्ति से तेजधार हथियारों के बल पर मोटरसाइकिल छीना गया था। 22 मार्च को एसआई हितेश मट्टू को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी छीना गया मोटरसाइकिल बेचने के लिए संगल सोहल रोड, लेदर कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर तुरंत छापेमारी कर आरोपी विनोद उर्फ कालू निवासी लोहारा नंगल, जालंधर और उसके तीन नाबालिग साथियों को काबू कर लिया गया।गिरफ्तार तीनों नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह लुधियाना भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी विनोद उर्फ कालू को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। उससे अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ पहले भी डिवीजन नंबर 7 थाना में मामला दर्ज है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।