{"_id":"69c11d17f46550ae71003883","slug":"video-uproar-at-agra-municipal-corporation-and-officer-stay-in-circuit-house-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नगर निगम सदन में घमासान, सर्किट हाउस में डटे रहे अधिकारी; बैठक खत्म होने के बाद भी नहीं लाैटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नगर निगम सदन में घमासान, सर्किट हाउस में डटे रहे अधिकारी; बैठक खत्म होने के बाद भी नहीं लाैटे
नगर निगम के विशेष सदन में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। मेयर और नगरायुक्त के बीच चल रही खींचतान उस समय चरम पर पहुंच गई, जब बिना किसी निर्धारित एजेंडे के सदन की कार्यवाही शुरू हुई। सदन से नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल की अनुपस्थिति को पार्षदों ने अपमान करार देते हुए उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। इस प्रस्ताव पर 72 पार्षदों ने हस्ताक्षर किए हैं। वहीं, विपक्ष ने इसे भाजपा और सरकार का फेल्योर करार दिया। नगर निगम अधिकारियों की ओर से सदन में उपस्थिति नहीं हो पाने के पीछे विधानसभा समिति की बैठक होने का एक हवाला दिया गया था। लेकिन सोमवार को सर्किट हाउस में बैठक खत्म होने के बाद भी अधिकारी निगम पहुंचने के बजाय सर्किट हाउस में ही डटे रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।