फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cleaner stabs truck driver to death in agra

UP: ट्रक में मिली चालक की खून से सनी लाश, क्लीनर ने सीने पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार; इसलिए ली बेरहमी से जान

Sat, 11 Jul 2026 07:55 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 11 Jul 2026 07:55 PM IST
सार

यूपी के आगरा जिले में क्लीनर ने ही ट्रक चालक की बेरहमी से हत्या कर दी। उसके सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। चालक का शव ट्रक के केबिन में खून से लथपथ मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Cleaner stabs truck driver to death in agra
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंध्र प्रदेश से आलू लोड कराने के लिए शमसाबाद के एक कोल्ड स्टोर पर आए ट्रक के चालक और क्लीनर में शुक्रवार रात विवाद हो गया। ट्रक की केबिन के अंदर क्लीनर ने चालक के सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची शमसाबाद पुलिस ने हत्यारोपी क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले के फेड़ावेगी मंडलम निवासी 36 वर्षीय कुटुंब राव पुत्र पी. वेंकटेश्वर राव क्लीनर नागराजू के साथ आलू लोड कराने के लिए ट्रक लेकर शमसाबाद स्थित एमएल कोल्ड स्टोरेज पर आए थे। शुक्रवार रात चालक और क्लीनर के बीच किसी बात पर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर क्लीनर नागराजू ने ट्रक की केबिन में ही चालक के सीने पर चाकू से कई वार किए। चालक कुटुंब राव गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


जानकारी होने पर स्थानीय लोग उन्हें बरौली अहीर के एक निजी हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शमसाबाद थाना पुलिस ट्रक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस ने हत्यारोपी क्लीनर नागराजू को गिरफ्तार भी कर लिया। ट्रांसपोर्टर पवन सारस्वत ने घटना की प्राथमिकी थाना शमसाबाद में दर्ज कराई है। मामले में एसीपी शमसाबाद राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया पुलिस हत्या के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed