फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Venue selected for Janakpuri event in Agra

Agra: आगरा के इस क्षेत्र में सजेगी भव्य जनकपुरी, समिति की बैठक में बनी सहमति; आज होगी घोषणा

Sun, 12 Jul 2026 12:00 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 12 Jul 2026 12:00 AM IST
सार

आगरा में जनकपुरी महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए क्षेत्र का चयन कर लिया गया है। रविवार को समिति की ओर से जनकपुरी आयोजन को लेकर आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। 

विज्ञापन
Venue selected for Janakpuri event in Agra
जनकपुरी महोत्सव फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में रामलीला महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनकपुरी महोत्सव की मेजबानी इस बार भावना एस्टेट, सिकंदरा क्षेत्र को मिलने जा रही है। जनकपुरी आवंटन समिति की बैठक में इस प्रस्ताव पर सहमति बन गई है। रामलीला कमेटी रविवार 12 जुलाई को शाम 6 बजे रामलीला मैदान के निकट स्थित राम हनुमान मंदिर पर इसकी आधिकारिक घोषणा करेगी।
विज्ञापन


रामलीला कमेटी की जनकपुरी आवंटन समिति की बैठक शनिवार को अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जनकपुरी आयोजन के लिए प्राप्त आवेदनों पर विचार किया गया और समिति की ओर से किए गए सर्वेक्षण की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। सभी दावों और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए भावना एस्टेट सिकंदरा क्षेत्र के नाम पर सहमति बनी।
विज्ञापन


 बैठक का संचालन करते हुए कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल ने कहा कि जनकपुरी महोत्सव को इस बार और अधिक भव्य, दिव्य और गरिमापूर्ण बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की। बैठक में भगवान दास बंसल, ताराचंद अग्रवाल, विजय गोयल, टीएन अग्रवाल, संजय तिवारी, मुकेश जौहरी, संजय सिंघल, प्रवीण बंसल, अंजुल बंसल, मनोज अग्रवाल, आनंद मंगल और राहुल गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed