{"_id":"6a528251c9f63dfd9102bf75","slug":"ind-vs-eng-5th-t20-2026-highlights-india-vs-england-t20-match-key-highlights-match-summary-scorecard-result-2026-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: सीरीज के बाद भारत से छिनेगा नंबर-एक का ताज, आखिरी मैच में भी नहीं बदले हालात; टीम से कहां हुई चूक?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: सीरीज के बाद भारत से छिनेगा नंबर-एक का ताज, आखिरी मैच में भी नहीं बदले हालात; टीम से कहां हुई चूक?
Sat, 11 Jul 2026 11:20 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथैम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथैम्पटन
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:20 PM IST
सार
India vs England 5th T20 Highlights : इंग्लैंड ने पांचवां टी20 मैच 56 रनों से अपने नाम कर भारत को पांच मैचों की सीरीज में 4-0 से मात दी।इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 257 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 201 रन ही बना सकी। भारत ने इस तरह लगातार दूसरी टी20 सीरीज गंवाई।
विज्ञापन
इंग्लैंड ने भारत को हराया
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोस बटलर के विस्फोटक शतक और कप्तान हैरी ब्रूक की तूफानी पारी के दम पर इंग्लैंड ने पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में भारत को 56 रन से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-0 से अपने नाम कर ली। सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था, जबकि बाकी चारों मैच इंग्लैंड ने जीतकर भारत का पूरी तरह सफाया कर दिया। यह भारत की लगातार दूसरी टी20 सीरीज हार है। इससे पहले टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से सीरीज गंवानी पड़ी थी। लगातार खराब प्रदर्शन का असर अब आईसीसी टी20 रैंकिंग पर भी पड़ेगा। अगले सप्ताह जारी होने वाली रैंकिंग में भारत नंबर-1 का ताज गंवा देगा और इंग्लैंड शीर्ष स्थान पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
बटलर और ब्रूक ने उड़ाई भारतीय गेंदबाजी
रोज बाउल मैदान पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। प्रसिद्ध कृष्णा ने फिल सॉल्ट को जल्दी आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई, लेकिन इसके बाद जोस बटलर और कप्तान हैरी ब्रूक ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 233 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।
35 वर्षीय जोस बटलर ने 64 गेंदों में 131 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 12 चौके और आठ छक्के शामिल रहे। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा शतक और सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। वहीं कप्तान हैरी ब्रूक ने सिर्फ 45 गेंदों पर नाबाद 95 रन बनाए। उन्होंने भी आठ छक्के जड़े और शतक से महज पांच रन दूर रह गए। दोनों बल्लेबाजों की धमाकेदार पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 257 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

भारतीय गेंदबाज पूरी तरह रहे बेअसर
भारतीय गेंदबाजी पूरे मैच में लय से भटकी नजर आई। अक्षर पटेल ने चार ओवर में 63 रन खर्च किए, जबकि प्रिंस यादव ने भी चार ओवर में 60 रन लुटा दिए। हर्षित राणा के हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर होने के बाद मौका पाने वाले सूर्यांश शेडगे भी प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे और तीन ओवर में 39 रन दे बैठे। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ कुल 16 छक्के लगाए, जबकि पूरी भारतीय टीम अपनी पारी में सिर्फ आठ छक्के ही लगा सकी।

भारत की लड़ाई अधूरी रह गई
258 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम शुरुआत से ही दबाव में रही। हालांकि ईशान किशन ने 35 गेंदों पर 56 रन और तिलक वर्मा ने 25 गेंदों में 53 रन की तेज अर्धशतकीय पारियां खेलीं, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 201 रन ही बना सकी और मुकाबला 56 रन से हार गई।

लगातार दूसरी टी20 सीरीज हारा भारत
भारत के लिए यह लगातार दूसरी टी20 सीरीज हार है। आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से सीरीज गंवाने के बाद अब इंग्लैंड ने 4-0 से शिकस्त देकर भारतीय टीम की कमजोरियों को उजागर कर दिया। बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी और गेंदबाजों का खराब प्रदर्शन पूरी सीरीज में भारत की सबसे बड़ी समस्या रहा।

श्रेयस अय्यर के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर के कार्यकाल की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है। इंग्लैंड दौरे से पहले आयरलैंड के खिलाफ दो और इंग्लैंड के खिलाफ चार मुकाबले हारने के बाद उनकी कप्तानी में भारत लगातार छह टी20 मैच गंवा चुका है। इसी के साथ श्रेयस अय्यर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन चुनिंदा कप्तानों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने कप्तान बनने के बाद अपने शुरुआती मुकाबलों में लगातार हार का सामना किया। इस सूची में ब्रेंडन टेलर, एल्टन चिगुमबुरा और थिसारा परेरा जैसे नाम भी शामिल हैं।

टीम इंडिया से कहां हुई चूक?
- पूरी सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन संतुलित नहीं दिखा।
- गेंदबाज लगातार बड़े स्कोर रोकने में नाकाम रहे, जबकि बल्लेबाजी भी दबाव वाले मौकों पर बिखरती रही।
- इंग्लैंड की परिस्थितियों में भी भारतीय टीम आक्रामक बल्लेबाजी की उसी रणनीति पर कायम रही, जो घरेलू मैदानों और आईपीएल में कारगर साबित होती है, लेकिन यहां वह सफल नहीं हो सकी।
- बार-बार टीम संयोजन में बदलाव, गेंदबाजी में अनुभव की कमी और बड़े मौकों पर साझेदारी नहीं बना पाना भारत की हार के प्रमुख कारण रहे।
- दूसरी ओर इंग्लैंड ने हर विभाग में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पूरी सीरीज पर अपना दबदबा कायम रखा।