फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India fielding coach T Dilip unlikely to get extension, BCCI wants to continue with Morkel-Ryan know
IND Inning
125/3 (11.2 ov)
Target: 258
N. Tilak Varma 11(3)*
Ishan Kishan 53 (30)
India need 133 runs in 52 remaining balls

टीम इंडिया में बदलाव: फील्डिंग कोच टी दिलीप की छुट्टी लगभग तय, मोर्कल-डेशकाटे के कार्यकाल में होगा विस्तार?

Sat, 11 Jul 2026 09:13 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 11 Jul 2026 09:13 PM IST
सार

टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी. दिलीप को मौजूदा इंग्लैंड दौरे के बाद नया एक्सटेंशन मिलने की संभावना बेहद कम है। वहीं, बीसीसीआई गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल और सहायक कोच रयान टेन डेशकाटे का कार्यकाल बढ़ाने के पक्ष में है।

विज्ञापन
Team India fielding coach T Dilip unlikely to get extension, BCCI wants to continue with Morkel-Ryan know
गौतम गंभीर - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी. दिलीप का कार्यकाल मौजूदा इंग्लैंड दौरे के बाद समाप्त होने जा रहा है और उनके दोबारा एक्सटेंशन मिलने की संभावना बेहद कम है। वहीं, गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल और सहायक कोच रेयान टेन डेशकाटे को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आगे भी अपने साथ बनाए रखना चाहता है।
विज्ञापन

Team India fielding coach T Dilip unlikely to get extension, BCCI wants to continue with Morkel-Ryan know
फील्डिंग कोच टी. दिलीप के साथ डेशकाटे - फोटो : PTI
टी. दिलीप को नहीं मिल सकता नया कार्यकाल
टी. दिलीप पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा थे। 2024 टी20 विश्व कप जीतने के बाद जब राहुल द्रविड़, विक्रम राठौड़ और पारस म्हाम्ब्रे का कार्यकाल समाप्त हुआ, तब दिलीप ही ऐसे सदस्य थे जिन्हें टीम में बरकरार रखा गया। 2025 में भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद बीसीसीआई ने उन्हें एक साल का एक्सटेंशन दिया था, लेकिन अब उनके अनुबंध को आगे बढ़ाए जाने की संभावना नहीं के बराबर मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फील्डिंग प्रदर्शन में गिरावट बनी वजह
समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया, पिछले कुछ महीनों में भारतीय टीम की फील्डिंग का स्तर अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा है। इसी वजह से बीसीसीआई सपोर्ट स्टाफ में बदलाव कर नई शुरुआत करना चाहता है। टी. दिलीप अपने प्रेरणादायक भाषणों और हर मैच के बाद खिलाड़ियों को दिए जाने वाले 'बेस्ट फील्डर मेडल' की शुरुआत के लिए काफी लोकप्रिय रहे हैं। उनकी यह पहल खिलाड़ियों के बीच काफी पसंद की गई थी।
विज्ञापन

Team India fielding coach T Dilip unlikely to get extension, BCCI wants to continue with Morkel-Ryan know
मोर्ने मोर्कल - फोटो : BCCI
मोर्कल और डेशकाटे पर बीसीसीआई का भरोसा
मुख्य कोच गौतम गंभीर के सपोर्ट स्टाफ में गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल और सहायक कोच रेयान टेन डेशकाटे का दो वर्षीय कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है। हालांकि, उनके अनुबंध में एक्सटेंशन का प्रावधान मौजूद है। बीसीसीआई दोनों को आगे भी टीम के साथ बनाए रखने के पक्ष में है। पिछले दो वर्षों में मोर्केल की देखरेख में भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। वहीं, डेशकाटे ने अपनी स्पष्ट सोच, ईमानदार विश्लेषण और खेल की गहरी समझ से टीम प्रबंधन में अहम भूमिका निभाई है।

आगे बड़े टूर्नामेंटों पर नजर
भारत को इस साल के अंत में न्यूजीलैंड के खिलाफ अहम सीरीज खेलनी है, जबकि इसके बाद दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारियां भी शुरू होंगी। ऐसे में माना जा रहा है कि गौतम गंभीर अपने भरोसेमंद सहयोगियों मोर्कल और डेशकाटे को टीम के साथ बनाए रखना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed