फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: India Vs England stats Highest T20I totals vs India Highest partnership for any wicket in T20Is
IND Inning
162/5 (15.3 ov)
Target: 258
Shivam Dube 14(10)*
N. Tilak Varma 31 (13)
India need 96 runs in 27 remaining balls

बटलर-ब्रूक की तूफानी पारी: इंग्लैंड का भारत के खिलाफ टी20 में सबसे बड़ा स्कोर, फील्डिंग में टीम ने किया निराश

Sat, 11 Jul 2026 09:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथैंप्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथैंप्टन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 11 Jul 2026 09:34 PM IST
सार

जोस बटलर और हैरी ब्रूक ने भारत के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 200+ रनों की साझेदारी की जिससे इंग्लैंड ने इस टीम के खिलाफ टी20 का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया।

विज्ञापन
IND vs ENG: India Vs England stats Highest T20I totals vs India Highest partnership for any wicket in T20Is
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जोस बटलर और हैरी ब्रूक के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने भारत को 258 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन इंग्लैंड ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 257 रन बनाए। भारत के खिलाफ टी20 में किसी टीम का यह सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के ही नाम था जिसने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ सात विकेट पर 246 रन बनाए थे। वहीं, वेस्टइंडीज ने भारत के विरुद्ध साल 2016 में लॉडरहिल के मैदान पर छह विकेट खोकर 245 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका साल 2026 में इंदौर के मैदान पर मेजबान टीम के खिलाफ तीन विकेट खोकर 227 रन बना चुकी है।
विज्ञापन

ब्रूक-बटलर ने की सबसे बड़ी साझेदारी
इंग्लैंड के लिए बटलर और ब्रूक ने दमदार बल्लेबाजी की और दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 233 रन जोड़े। यह टी20 में भारत के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी है। यह इंग्लैंड की तरफ से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है। इस मामले में बटलर-ब्रूक ने डेविड मलान-इयोन मोर्गन की जोड़ी को पछाड़ दिया है, जिन्होंने साल 2019 में न्यूजीलैंड के विरुद्ध 182 रन जुटाए थे। वहीं, जोस बटलर और एलेक्स हेल्स भारत के खिलाफ साल 2022 में एडिलेड के मैदान पर 170 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं। यह सभी टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में दूसरे विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है। बटलर-ब्रूक की जोड़ी ने इस मामले में संजू सैमसन और तिलक वर्मा की जोड़ी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जिन्होंने साल 2024 में जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 210* रन की साझेदारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बटलर का शतक
बटलर ने जहां शतक लगाया वहीं ब्रूक 45 गेंदों पर चार चौकों और आठ छक्कों की मदद से 95 रन बनाकर नाबाद रहे। बटलर ने 51 गेंदों पर टी20 करियर का अपना नौवां शतक लगाया, लेकिन इंग्लैंड की जमीन पर उनका टी20 में यह पहला सैकड़ा है। बटलर ने सात शतक भारत में लगाए हैं, जबकि एक यूएई में जड़ा है। बटलर ने 64 गेंदों पर 12 चौकों और आठ छक्कों की मदद से 131 रनों की पारी खेली। भारत के खिलाफ टी20 में किसी बल्लेबाज का यह सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। बटलर ने इस मामले में एविन लुइस को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2017 में भारत के खिलाफ नाबाद 125 रनों की पारी खेली थी। इस मैच में भारत की फील्डिंग बेहद खराब रही और टीम ने लगातार कैच छोड़े जिसका फायदा बटलर और ब्रूक ने उठाया। भारत के लिए शिवम दुबे ने दो विकेट झटके, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed