फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   The Hundred: Manchester Super Giants appoint Kane Williamson as batting coach know details
IND Inning
115/3 (11 ov)
Target: 258
N. Tilak Varma 1(1)*
Ishan Kishan 53 (30)
India need 143 runs in 54 remaining balls

The Hundred: संन्यास के बाद द हंड्रेड लीग की इस टीम से जुड़े केन विलियमसन, किस भूमिका में आएंगे नजर?

Sat, 11 Jul 2026 08:01 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 11 Jul 2026 08:01 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन को द हंड्रेड के आगामी सीजन के लिए मैनचेस्टर सुपर जाएंट्स ने पुरुष टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद यह उनका पहला बड़ा कोचिंग असाइनमेंट होगा।

विज्ञापन
The Hundred: Manchester Super Giants appoint Kane Williamson as batting coach know details
केन विलियमसन - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अपने कोचिंग करियर की शुरुआत कर दी है। द हंड्रेड के आगामी सीजन के लिए मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने उन्हें पुरुष टीम का बैटिंग कोच नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी घोषणा करते हुए लिखा, 'करिश्मा, कूलनेस और केन। आगामी द हंड्रेड अभियान से पहले मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की पुरुष टीम के बल्लेबाजी कोच के रूप में केन विलियमसन का स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है।'
विज्ञापन

आईपीएल में निभा चुके हैं रणनीतिक सलाहकार की भूमिका
केन विलियमसन हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल 2026 सीजन में लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ स्ट्रैटेजिक एडवाइजर (रणनीतिक सलाहकार) के रूप में जुड़े थे। हालांकि उन्होंने इस सीजन में खिलाड़ी के तौर पर हिस्सा नहीं लिया, लेकिन इससे पहले वह 10 सीजन तक आईपीएल में बतौर खिलाड़ी खेल चुके हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स के मुख्य कोच पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज जस्टिन लैंगर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसए20 में भी सुपर जाएंट्स परिवार का रहे हिस्सा
35 वर्षीय विलियमसन इस साल एसए20 लीग में डरबन सुपर जाएंट्स का भी हिस्सा रहे थे। मैनचेस्टर सुपर जाएंट्स और डरबन सुपर जाएंट्स दोनों एक ही स्वामित्व समूह के अंतर्गत संचालित होते हैं।
विज्ञापन

शानदार रहा अंतरराष्ट्रीय करियर
केन विलियमसन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 18,000 से अधिक रन बनाए हैं। इनमें टेस्ट क्रिकेट में 9,000 से ज्यादा रन शामिल हैं। उन्हें न्यूजीलैंड के सबसे सफल और सम्मानित कप्तानों एवं बल्लेबाजों में गिना जाता है।

नवंबर में आएगी आत्मकथा
विलियमसन ने हाल ही में अपनी आत्मकथा बेयर मार्जिन्स की भी घोषणा की है, जो नवंबर में प्रकाशित होगी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कोई किताब लिखूंगा, लेकिन इस प्रक्रिया से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। पिछले कुछ महीनों में मैंने अपने जीवन के उन अनुभवों पर विचार किया, जिन्होंने मुझे आकार दिया। इसी दौरान मैंने अपने संन्यास पर भी एक अध्याय लिखा। 16 वर्षों तक उस टीम का हिस्सा रहना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही, जिससे मैंने नेतृत्व, टीमवर्क और लगातार बेहतर बनने की सीख हासिल की। उम्मीद है कि इस किताब से पाठकों को भी कुछ प्रेरणा मिलेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed