Live
IND vs ENG Live Score: भारत का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला, वैभव बाहर; सैमसन को मिला मौका
Today Cricket Live Score IND vs ENG 5th T20I 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच आज पांचवां और अंतिम टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। भारत पहले ही सीरीज गंवा चुका है, लेकिन अब दांव पर टी20 में नंबर एक का ताज है। अगर भारतीय टीम ये मैच हारी तो इंग्लैंड के हाथों नंबर एक का स्थान भी गंवा देगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
IND vs ENG Live Score: भारत ने जीता टॉस
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारत ने इस मैच में दो बदलाव किए हैं। वैभव सूर्यवंशी की जगह संजू सैमसन को मौका दिया गया है, जबकि सूर्यांश शेडगे को भी प्लेइंग-11 में जगह मिली है। शेडगे वाशिंगटन सुंदर की जगह खेलेंगे।IND vs ENG Live Score: आधा घंटा देरी से शुरू होगा मैच
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टी20 का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:15 बजे होगा, जबकि मैच शआम 7:30 बजे से शुरू होगा। यानी मैच में आधे घंटे की देरी होगी। ये मुकाबला शाम सात बजे से होना था, लेकिन भारतीय टीम के जाम में फंसने के कारण देरी हुई।IND vs ENG Live Score: स्टेडियम पहुंची भारतीय टीम
भारतीय टीम स्टेडियम पहुंच गई है। अब कुछ ही देर में दोनों कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आएंगे, जिसके बाद मुकाबले की औपचारिक शुरुआत होगी।IND vs ENG Live Score: टॉस में देरी
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टी20 मुकाबले के टॉस में देरी होगी। भारतीय टीम जाम में फंसी हुई है जिस कारण अब तक स्टेडियम नहीं पहुंच सकी है।IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड के निशाने पर नंबर-1 रैंकिंग
इंग्लैंड ने इस सीरीज में हर विभाग में भारत को पीछे छोड़ा है। फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक और जैकब बेथेल ने भारतीय गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाया। वहीं आदिल रशीद, विल जैक्स और लियाम डॉसन जैसे स्पिनरों ने गति में बदलाव कर भारतीय बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। अब इंग्लैंड की नजर सिर्फ सीरीज जीतने पर नहीं, बल्कि आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 बनने पर भी है।
IND vs ENG Live Score: प्लेइंग-11 में होंगे बदलाव?
- युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लगातार मौके मिलने की संभावना है, हालांकि शॉर्ट पिच गेंदों के खिलाफ उनकी कमजोरी सामने आई है।
- वहीं संजू सैमसन को लगातार नजरअंदाज किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। उन्हें प्लेइंग-11 में जगह तभी मिल सकती है, जब खराब फॉर्म से जूझ रहे तिलक वर्मा को बाहर किया जाए।
- हालांकि ऐसा होने पर ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर के बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव करना पड़ेगा।
IND vs ENG Live Score: बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में रही नाकामी
- भारतीय बल्लेबाजी पूरी सीरीज में संघर्ष करती नजर आई। नॉटिंघम में टीम सिर्फ 76 रन पर सिमट गई, जबकि ब्रिस्टल में भी बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने बेबस दिखे।
- तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और जोश टंग की रफ्तार ने भारतीय बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। वहीं सैम करन की धीमी और स्किड होती गेंदों को भी भारतीय बल्लेबाज पढ़ नहीं सके।
- गेंदबाजी में भी भारत की मुश्किलें कम नहीं हैं। वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर हो चुके हैं।
- रवि बिश्नोई ने पिछले मैच में एक ओवर में 29 रन लुटाकर अपनी दावेदारी कमजोर कर ली है। ऐसे में टीम प्रबंधन के पास गेंदबाजी में सीमित विकल्प ही बचे हैं।
IND vs ENG Live Score: भारत के सामने व्हाइटवॉश से बचने की चुनौती
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के बिल्कुल विपरीत रहा है। सीरीज का एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया, जबकि खेले गए चार में से तीन मैच भारत हार चुका है। अब आखिरी मुकाबले में हार का मतलब होगा 0-4 से सीरीज गंवाना। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2006 से शुरुआत के बाद यह भारत का सबसे लंबा दौर है जहां टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी है। बेलफास्ट से शुरू हुआ यह निराशाजनक सफर अब साउथम्प्टन में खत्म होगा, लेकिन टीम के सामने सम्मान बचाने की चुनौती है।