ENG Inning
10/1 (2 ov)
Jos Buttler 1(1)*
Harry Brook 2 (2)
India elected to bowl
{"_id":"6a523ff7f73b003a100cad55","slug":"ind-vs-eng-india-vs-england-fifth-t20-match-why-toss-is-delayed-in-southampton-know-reason-2026-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: साउथैंप्टन में मौसम साफ, फिर भी पांचवें टी20 के टॉस में क्यों हुई देरी? कारण जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: साउथैंप्टन में मौसम साफ, फिर भी पांचवें टी20 के टॉस में क्यों हुई देरी? कारण जानकर रह जाएंगे हैरान
Sat, 11 Jul 2026 06:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथैंप्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथैंप्टन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 11 Jul 2026 06:37 PM IST
सार
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टी20 मैच के टॉस में देरी हुई। दोनों टीमों के बीच यह मैच साउथैंप्टन में हो रहा है। दिलचस्प बात यह है कि साउथैंप्टन में मौसम साफ था, फिर भी समय से टॉस नहीं हो सका।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच साउथैंप्टन में पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाना है। साउथैंप्टन में मौसम साफ है, लेकिन फिर भी टॉस में देरी हुई है। दरअसल, भारतीय टीम जाम में फंस गई जिस कारण समय से मैदान पर नहीं पहुंच सकी। यही कारण है कि भारत और इंग्लैंड के बीच इस मैच के टॉस में देरी हुई। इंग्लैंड पहले ही सीरीज में 3-0 से आगे है।
विज्ञापन
भारतीय टीम देरी से स्टेडियम पहुंची
भारतीय समयानुसार भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टी20 मुकाबला शाम सात बजे शुरू होना था। इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे टॉस होना था। इसके लिए पूरी तैयारी हो गई थी। इंग्लैंड की टीम पहले ही स्टेडियम पहुंच गई थी और उन्होंने अभ्यास भी शुरू कर दिया। लेकिन भारतीय टीम जाम में फंस गई और समय से मैदान पर नहीं पहुंच सकी। हालांकि, गौतम गंभीर सहित पूरी भारतीय टीम भारतीय समयानुसार शाम 6:30 के बाद स्टेडियम में पहुंची। बाद में खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू किया।

मैच में आधा घंटा की देरी
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टी20 का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:15 बजे हुआ, जबकि मैच शाम 7:30 बजे से शुरू हुआ। यानी मैच में आधे घंटे की देरी हुई। ये मुकाबला शाम सात बजे से होना था, लेकिन भारतीय टीम के जाम में फंसने के कारण देरी हुई।

भारत ने किए दो बदलाव
भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। श्रेयस ने इस तरह लगातार सात टी20 मैच में टॉस जीता और उन्होंने इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली। धोनी ने भी 2010 से 2012 के बीच लगातार सात टी20 मैच में टॉस जीता था। भारत ने इस मैच के लिए दो बदलाव किए। वैभव सूर्यवंशी और वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग-11 से बाहर किया गया और इन दोनों की जगह क्रमश: संजू सैमसन और सूर्यांश शेडगे को मौका दिया गया।

नंबर एक का ताज दांव पर
भारत पहले ही सीरीज गंवा चुका है, लेकिन अब दांव पर टी20 में नंबर एक का ताज है। अगर भारतीय टीम ये मैच भी हारी तो इंग्लैंड के हाथों नंबर एक का स्थान भी गंवा देगी। भारत ने इस साल सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। विश्व कप के बाद भारत ने आयरलैंड के खिलाफ पहली टी20 सीरीज खेली, लेकिन टीम में बदलाव किया गया और सूर्यकुमार की जगह श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपी गई। हालांकि, श्रेयस के नेतृत्व में भारत अब तक एक भी टी20 नहीं जीता है, जबकि टीम ने लगातार दो टी20 सीरीज गंवा दी है। भारत को पहले आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा और टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ भी सीरीज गंवा दी। 2019 के बाद यह पहली बार है जब भारत ने लगातार दो टी20 सीरीज गंवाई है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बैथेल, टॉम बेंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉवसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग।