{"_id":"6a5234d08eba3ef13f088afb","slug":"pakistan-cricket-ramiz-raja-slams-pcb-over-shan-masood-removal-as-test-captain-2026-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pakistan Cricket: 'शान मसूद को बलि का बकरा बनाया'; टेस्ट कप्तानी से हटाए जाने पर PCB पर भड़के पूर्व अध्यक्ष","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Pakistan Cricket: 'शान मसूद को बलि का बकरा बनाया'; टेस्ट कप्तानी से हटाए जाने पर PCB पर भड़के पूर्व अध्यक्ष
Sat, 11 Jul 2026 05:56 PM IST
शिवम गर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sat, 11 Jul 2026 05:56 PM IST
सार
पाकिस्तान टेस्ट टीम की कप्तानी में बदलाव के फैसले ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। पूर्व कप्तान रमीज राजा ने शान मसूद को हटाए जाने पर पीसीबी को घेरते हुए उन्हें 'बलि का बकरा' बताया है।
विज्ञापन
शान मसूद-रमीज राजा
- फोटो : cricketpakistan.com/@TheRealPCB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे से पहले शान मसूद को टेस्ट कप्तानी से हटाने के पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के फैसले की आलोचना की है। पीसीबी ने शान मसूद की जगह बाबर आजम को फिर से टेस्ट टीम की कमान सौंपी है। यह फैसला रमीज राजा को पसंद नहीं आया। रमीज खुद भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं।
विज्ञापन
पीसीबी पर क्यों बरसे रमीज राजा?
रमीज राजा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि शान मसूद को एक साधारण टेस्ट टीम दी गई और फिर उनसे अच्छे नतीजों की उम्मीद की गई। उन्होंने आशंका जताई कि अब बाबर आजम को भी कप्तान के तौर पर इसी तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। रमीज ने कहा कि अगर वह शान मसूद की जगह होते, तो बोर्ड को लिखित विरोध पत्र देते और पूछते कि जब लगातार साधारण खिलाड़ियों का समूह कप्तान को दिया जाएगा, तो उससे सकारात्मक नतीजों की उम्मीद कैसे की जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि टेस्ट टीम का स्तर अच्छा नहीं है, तो इसके लिए सिर्फ कप्तान को जिम्मेदार कैसे ठहराया जा सकता है।
शान मसूद का रिकॉर्ड कैसा रहा?
शान मसूद ने दिसंबर 2023 से पाकिस्तान की टेस्ट टीम की कप्तानी संभाली थी। उनके नेतृत्व में टीम ने 16 टेस्ट मैच खेले, जिनमें से 12 में उसे हार का सामना करना पड़ा। हाल ही में वरिष्ठ चयनकर्ता आकिब जावेद ने टीम के खराब प्रदर्शन के लिए मसूद के नेतृत्व संबंधी फैसलों को जिम्मेदार ठहराया था।

रमीज राजा ने कप्तानी पर क्या राय दी?
रमीज राजा ने आकिब जावेद की राय से असहमति जताई। उनका कहना था कि किसी भी कप्तान का प्रदर्शन उतना ही अच्छा हो सकता है, जितने अच्छे खिलाड़ी उसे उपलब्ध कराए जाएं। पाकिस्तान की टीम 13 जुलाई को वेस्टइंडीज दौरे के लिए रवाना होगी, जहां उसे दो टेस्ट मैच खेलने हैं। इसके बाद टीम अगस्त और सितंबर में इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां तीन और टेस्ट मुकाबले खेले जाएंगे।