{"_id":"6a528f40b2b2d399260c1b07","slug":"ind-w-vs-eng-w-eng-women-vs-ind-women-only-test-at-london-eng-w-vs-ind-w-match-updates-and-scorecard-day-2-2026-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND W vs ENG W: क्रांति गौड़ की घातक गेंदबाजी, मंधाना की नाबाद फिफ्टी; भारत ने इंग्लैंड पर कसा शिकंजा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND W vs ENG W: क्रांति गौड़ की घातक गेंदबाजी, मंधाना की नाबाद फिफ्टी; भारत ने इंग्लैंड पर कसा शिकंजा
Sun, 12 Jul 2026 12:15 AM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:15 AM IST
सार
क्रांति गौड़ के करियर के पहले पांच विकेट (5/37) और स्मृति मंधाना के लगातार दूसरे नाबाद अर्धशतक की बदौलत भारत ने महिला टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड पर शिकंजा कस दिया। दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने दूसरी पारी में 154/1 रन बनाकर कुल 269 रन की बढ़त हासिल कर ली।
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम
- फोटो : @BCCIWomen
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ के करियर के पहले पांच विकेट (5/37) और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के लगातार दूसरे नाबाद अर्धशतक की बदौलत भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन पूरी तरह अपनी पकड़ मजबूत कर ली। दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 154 रन बना लिए थे और उसकी कुल बढ़त 269 रन हो गई है। भारत को पहली पारी में 115 रन की बढ़त मिली थी। इसके बाद दूसरी पारी में स्मृति मंधाना ने एक बार फिर जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए 124 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाए। उनके साथ यास्तिका भाटिया 39 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
मंधाना ने संभाली पारी
दूसरी पारी में भारत की शुरुआत अच्छी रही। मंधाना और शेफाली वर्मा (33) ने पहले विकेट के लिए 88 रन जोड़कर मजबूत आधार तैयार किया। शेफाली ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की, जबकि मंधाना ने संयम के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच साझेदारी तब टूटी जब शेफाली ने सोफी एक्लेस्टोन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और कैच आउट हो गईं। इसके बाद मंधाना ने यास्तिका भाटिया के साथ दूसरे विकेट के लिए अब तक 66 रन की नाबाद साझेदारी कर भारत की बढ़त को और मजबूत कर दिया।

क्रांति गौड़ ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी तोड़ी
इससे पहले दूसरे दिन की शुरुआत भारत के लिए शानदार रही। पहले दिन टैमी ब्यूमोंट का विकेट लेने वाली क्रांति गौड़ ने दूसरे दिन भी अपनी धारदार गेंदबाजी जारी रखी। उन्होंने दिन के दूसरे ओवर में माया बाउचियर (23) को विकेटकीपर यास्तिका भाटिया के हाथों कैच कराया। इसके बाद उन्होंने ऐलिस कैप्सी का ऑफ स्टंप उखाड़ते हुए शानदार गेंद पर बोल्ड किया। तेज गेंदबाज सायली सतघरे ने अनुभवी बल्लेबाज हीदर नाइट को एलबीडब्ल्यू आउट कर इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया।

जोन्स और सिवर-ब्रंट ने किया संघर्ष
इंग्लैंड की ओर से कप्तान नेट सिवर-ब्रंट (44) और एमी जोन्स (52) ने पांचवें विकेट के लिए 84 रन जोड़कर टीम को संभालने की कोशिश की। जोन्स ने 59 गेंदों में अपना दूसरा टेस्ट अर्धशतक पूरा किया और कुछ आकर्षक शॉट लगाए।हालांकि यह साझेदारी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। स्नेह राणा ने जोन्स को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड की निचली पंक्ति को जल्दी समेट दिया। क्रांति गौड़ ने लॉरेन बेल का विकेट लेकर अपना पहला पांच विकेट हॉल पूरा किया। स्नेह राणा और सायली साटघरे ने भी दो-दो विकेट लेकर उनका अच्छा साथ निभाया।

इंग्लैंड पहली पारी में 170 रन पर सिमटा
भारत के पहली पारी के स्कोर के जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 170 रन पर आउट हो गई। इस तरह भारत को 115 रन की महत्वपूर्ण बढ़त मिली, जिसे दूसरी पारी में बल्लेबाजों ने और मजबूत करते हुए मैच पर लगभग पूरी तरह नियंत्रण बना लिया।