{"_id":"6a527cc34cffc9c1e10529de","slug":"people-troubled-by-metro-construction-work-in-agra-2026-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो की मनमानी: आरबीएस पर घेरी आधी सड़क, पानी की लाइन पर बनाया प्लेटफॉर्म; रास्ता भी हुआ बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो की मनमानी: आरबीएस पर घेरी आधी सड़क, पानी की लाइन पर बनाया प्लेटफॉर्म; रास्ता भी हुआ बंद
Sat, 11 Jul 2026 10:56 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 11 Jul 2026 10:56 PM IST
सार
आरबीएस कॉलेज रोड पर रोजाना हजारों की संख्या में छात्रों, कामकाजी लोगों और वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। मेट्रो के निर्माण कार्य के चलते सुबह से शाम तक यहां जाम लग रहा है।
विज्ञापन
मेट्रो के तहत हुआ निर्माण कार्य।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में मेट्रो रेल परियोजना के काम में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) की बड़ी लापरवाही और मनमानी सामने आई है। आरबीएस कॉलेज मेट्रो स्टेशन के निर्माण के दौरान यूपीएमआरसी ने मुख्य सड़क के एक बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया है। बाग फरजाना रोड पर आधी सड़क पर प्लेटफॉर्म का निर्माण कर दिया है, जिससे सड़क सकरी हो गई है और कॉलेज की ओर जाने का रास्ता बंद हो गया है। बाग फरजाना से जिला जेल जाने वाली सड़क का ट्रैफिक दूसरी लेन से निकल रहा है, जो जेल से आने वाले ट्रैफिक को रोक रहा है।
व्यस्त चौराहे और सड़क के किनारे पर प्लेटफॉर्म की टाइल्स और फुटपाथ की बाउंड्री (कर्व स्टोन) इस तरह बिछाई जा रही है कि चालू सड़क का आधा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया है। आरबीएस कॉलेज रोड पर रोजाना हजारों की संख्या में छात्रों, कामकाजी लोगों और वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। सुबह से शाम तक यहां जाम लग रहा है।
पाइप लाइन में लीकेज पर मचेगा हाहाकार
इस निर्माण की सबसे गंभीर बात यह है कि जिस जगह सड़क को दबाकर प्लेटफॉर्म खड़ा किया जा रहा है, ठीक उसी के नीचे से क्षेत्र की मुख्य पानी की पाइपलाइन गुजर रही है। बाग फरजाना निवासी सतीश जैन ने कहा कि भविष्य में यदि इस पाइपलाइन में कोई लीकेज या टूट-फूट होती है, तो उसे ठीक करने के लिए पूरे पक्के प्लेटफॉर्म को तोड़ना पड़ेगा। इससे कई दिन जलापूर्ति ठप हो सकती है और सरकारी धन की भी भारी बर्बादी होगी।

पार्षद ने नगर निगम से हटवाने की मांग की
पार्षद संजय राय ने नगर आयुक्त को दिए पत्र में कहा है कि फुटपाथ खत्म करने के साथ एक लेन की 12 से 15 फीट सड़क पर कब्जा कर लिया है। इससे आरबीएस कॉलेज की ओर मुड़ने वाले वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क की माप पर कोई असर नहीं है
आरबीएस कॉलेज मेट्रो स्टेशन के सामने रोड जिस माप में पीछे से आ रही है, उसी माप में रखा गया है। स्टेशन के बाहर फुटपाथ/सर्कुलेशन एरिया को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया है। इससे सड़क के माप पर कोई असर नहीं पड़ा है। स्टेशन पर अधिक भीड़ की संभावना में सड़क पर जाम नहीं लगेगा यह निर्णय यात्रियों की सुविधा हेतु लिया गया है। स्टेशन पर आने वाले यात्री प्लेटफॉर्म को उपयोग में लाएंगे जिससे रोड पर दबाव कम रहेगा। - पंचानन मिश्रा, उप महाप्रबंधक, यूपीएमआरसी