{"_id":"6a8f783ee25dd5917e0719fe","slug":"us-murder-accused-arrested-in-agra-software-engineer-wanted-for-ex-girlfriend-s-killing-2026-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सॉफ्टवेयर इंजीनियर बना कातिल: अमेरिका में की पूर्व प्रेमिका की हत्या, इसलिए बेरहमी से ली जान; आगरा से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सॉफ्टवेयर इंजीनियर बना कातिल: अमेरिका में की पूर्व प्रेमिका की हत्या, इसलिए बेरहमी से ली जान; आगरा से गिरफ्तार
Thu, 27 Aug 2026 05:05 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 27 Aug 2026 05:05 AM IST
सार
अमेरिका में पूर्व प्रेमिका की हत्या के मामले में वांटेड सॉफ्टवेयर इंजीनियर अर्जुन शर्मा को आगरा के कहरई स्थित शंकर ग्रीन अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया। हैदराबाद पुलिस ने आगरा पुलिस की मदद से उसे दबोचा, अब अमेरिका के गैर-जमानती वारंट के आधार पर प्रत्यर्पण की कानूनी प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
निकिता गोदिशाला
- फोटो : Instagram (_iamnikkig_)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका अपनी पूर्व प्रेमिका की हत्या के मामले में वांटेड अर्जुन शर्मा को एकता थाना क्षेत्र के कहरई स्थित शंकर ग्रीन अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 1202 से गिरफ्तार किया गया है। हैदराबाद के थाना लल्लागुड़ा की पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। उसे पटियाला हाउस कोर्ट ने हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिमेष भास्कर मणि त्रिपाठी की अदालत ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में रखने और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि आरोपी को अमेरिका में जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया। अमेरिका ने आरोपी को भारत से वापस भेजने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह मामला अमेरिका के मैरीलैंड राज्य के हॉवर्ड काउंटी के कोलंबिया इलाके में 27 वर्षीय तेलुगु महिला निकिता गोडिशाला की हत्या से जुड़ा है। अमेरिकी पुलिस के मुताबिक, निकिता की हत्या 31 दिसंबर, 2025 से 2 जनवरी, 2026 के बीच हुई थी। आरोप है कि उसके पूर्व प्रेमी अर्जुन शर्मा ने चाकू से उसकी हत्या की और अमेरिका से भारत भाग आया। अमेरिकी अधिकारियों ने अर्जुन पर हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, निकिता के पिता ने भी आरोप लगाया है कि उनकी बेटी और अर्जुन के बीच पैसों को लेकर विवाद चल रहा था।
सुनवाई के दौरान सीबीआई ने अदालत को बताया कि अर्जुन शर्मा हैदराबाद के लल्लागुड़ा थाने में दर्ज एक एफआईआर में भी संदिग्ध था। जांच के दौरान उसके आगरा स्थित पते पर नोटिस भी भेजा गया था। इसके बाद अमेरिका की ओर से जारी गैर जमानती वारंट पर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई।
अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद अब भारत में उसके प्रत्यर्पण की कानूनी प्रक्रिया शुरू हो गई है। अर्जुन सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वह 15 दिन पहले आगरा आया था। उसने शंकर ग्रीन अपार्टमेंट में किराये पर फ्लैट लिया। वह फिलहाल कुछ काम नहीं कर रहा था। दो दिन पहले हैदराबाद पुलिस आगरा आई। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास से संपर्क किया। थाना एकता पुलिस की मदद से गिरफ्तारी की।