{"_id":"6a9046ed3b0c6132ad0fe409","slug":"passenger-dies-after-his-health-deteriorates-on-west-bengal-sampark-kranti-express-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन में यात्री की माैत: मिर्गी के दाैरे से गई युवक की जान, टूंडला स्टेशन पर आपात स्थिति में रोकी गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन में यात्री की माैत: मिर्गी के दाैरे से गई युवक की जान, टूंडला स्टेशन पर आपात स्थिति में रोकी गाड़ी
Thu, 27 Aug 2026 07:48 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 27 Aug 2026 07:48 PM IST
सार
ट्रेन में सफर कर रहे यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई। ट्रेन में तैनात रेलवे स्टाफ ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद ट्रेन को आपात स्थिति में टूंडला रेलवे स्टेशन पर रोका गया। जब युवक को नीचे उताकर जांच की तो उनकी माैत हो चुकी थी।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आनंदविहार से सियालदह की यात्रा कर रहे पश्चिम बंगाल के एक 30 वर्षीय यात्री की चलती ट्रेन में मिर्गी का दौरा पड़ने से मौत हो गई। ट्रेन को टूंडला रेलवे स्टेशन पर आपात स्थिति में रोका गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए उतारा गया।
पश्चिम बंगाल के नादिया जिला स्थित थाना चागदा के गांव शिवपुर चौगचा निवासी संजीत कुमार (30) बुधवार को पश्चिम बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12330) के कोच एस-5 की सीट नंबर 49 पर यात्रा कर रहे थे। सुबह करीब 9:45 बजे जब ट्रेन हाथरस के समीप पहुंची, तब संजीत की तबीयत बिगड़ गई। कोच में मौजूद टीटीई और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए टूंडला कंट्रोल रूम को सूचना भेजी।
सूचना मिलते ही नॉन-स्टॉप चल रही ट्रेन को टूंडला रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर रोका गया। आरपीएफ जवानों ने तत्परता दिखाते हुए अचेत अवस्था में रेलयात्री को नीचे उतारा। मौके पर पहुंचीं रेलवे चिकित्सक डॉ. अक्षिता सिंह ने जांच के बाद संजीत को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास मिले बैग से प्राप्त पहचान पत्र के जरिए उसकी शिनाख्त की गई।
विज्ञापन
पुलिस ने यात्री के मोबाइल से उनके चाचा पियोलाल से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। परिजन ने फोन पर बताया कि संजीत को अक्सर मिर्गी के दौरे आते थे। जीआरपी थाना प्रभारी विश्वनाथ मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मिर्गी का दौरा पड़ने से यात्री की मृत्यु हुई है।