फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Body of young man found in hotel room in agra

यूपी न्यूज: होटल में महिला मित्र से मिलने पहुंचा युवक, युवती के जाने के बाद उठाया ऐसा कदम; इस हाल में मिली लाश

Wed, 26 Aug 2026 09:29 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 26 Aug 2026 09:29 PM IST
सार

युवक और युवती ने होटल में एक कमरा लिया। कुछ देर बातचीत के बाद महिला मित्र होटल से चली गई। इसके कुछ समय बाद प्रवीण ने कमरे को अंदर से बंद कर लिया और फंदे से लटक गया। 

विज्ञापन
Body of young man found in hotel room in agra
होटल में जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना इरादतनगर क्षेत्र में आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित होटल में बुधवार को उस समय खलबली मच गई, जब एक युवक ने महिला मित्र के होटल से जाने के बाद संदिग्ध परिस्थिति में कमरे में फंदा लगा लिया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



विज्ञापन


थाना सैंया क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी 25 वर्षीय प्रवीण पुत्र राजवीर बुधवार को अपनी महिला मित्र के साथ एसडी लवानिया होटल पहुंचा था। दोनों ने होटल में एक कमरा लिया। कुछ देर बातचीत के बाद महिला मित्र होटल से चली गई। इसके कुछ समय बाद प्रवीण ने कमरे को अंदर से बंद कर लिया और फंदे से लटक गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे से काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर होटल कर्मचारियों को शक हुआ। उन्होंने किसी तरह कमरे में पहुंचकर युवक को फंदे से नीचे उतारा और गंभीर हालत में इटौरा स्थित निजी अस्पताल ले गए। सूचना पर इरादतनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक की हालत नाजुक होने पर परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 

 

घटना की सूचना मिलने पर युवती के परिजन भी अस्पताल पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए। प्रभारी निरीक्षक रामकुमार तोमर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

 

होटल को लेकर पहले भी उठते रहे हैं सवाल
घटना के बाद स्थानीय लोगों में होटल की गतिविधियों को लेकर एक बार फिर नाराजगी दिखाई दी। ग्रामीणों का आरोप है कि होटल में पूर्व में भी कई विवादित घटनाएं हो चुकी हैं और हर बार मामला दब जाने से होटल संचालकों के हौसले बढ़ते गए। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ माह पूर्व कागारौल क्षेत्र का एक युवक होटल पहुंचा था। आरोप है कि इस दौरान होटल में काम करने वाली एक युवती द्वारा उसकी करीब 50 ग्राम सोने की चेन गायब कर दी गई थी। घटना को लेकर हंगामा हुआ और पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत कराया गया।

इसके अलावा कुछ समय पहले एक व्यक्ति द्वारा अपने साले को होटल में एक युवती के साथ पकड़ने की घटना भी सामने आई थी। उस समय भी होटल में जमकर हंगामा हुआ था और पुलिस मौके पर पहुंची थी। स्थानीय लोगों ने होटल में कथित अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने तथा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। ग्रामीणों का कहना है कि होटल में बार-बार विवाद और संदिग्ध घटनाओं के सामने आने से क्षेत्र की छवि प्रभावित हो रही है। अब युवक की मौत के बाद लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और होटल की गतिविधियों की भी जांच कराने की मांग उठाई है। 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -राजीव रंजन एसीपी शमसाबाद

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed