{"_id":"6a5277e9e983b6eb340f53e3","slug":"datia-assembly-bypoll-narottam-mishra-shiv-sena-ubt-offer-bjp-ticket-row-ashutosh-tiwari-madhya-pradesh-news-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: दतिया उपचुनाव में नया सियासी मोड़, भाजपा से टिकट कटने के बाद नरोत्तम मिश्रा को शिवसेना (यूबीटी) का ऑफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: दतिया उपचुनाव में नया सियासी मोड़, भाजपा से टिकट कटने के बाद नरोत्तम मिश्रा को शिवसेना (यूबीटी) का ऑफर
Sat, 11 Jul 2026 10:37 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sat, 11 Jul 2026 10:37 PM IST
सार
दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को शिवसेना (यूबीटी) ने चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है। पार्टी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि यदि मिश्रा प्रस्ताव स्वीकार करते हैं तो उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता उनके समर्थन में प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
नरोत्तम मिश्रा को शिवसेना (यूबीटी) का ऑफर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को अब शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है। पार्टी ने कहा है कि यदि नरोत्तम मिश्रा यह प्रस्ताव स्वीकार करते हैं तो शिवसेना (यूबीटी) उन्हें अपना उम्मीदवार बनाएगी। इतना ही नहीं, पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे समेत अन्य वरिष्ठ नेता मध्य प्रदेश आकर उनके पक्ष में चुनाव प्रचार भी करेंगे।
शिवसेना (यूबीटी) ने दिया चुनाव लड़ने का न्योता
शिवसेना (यूबीटी) के मध्य प्रदेश अध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व से चर्चा करने के बाद नरोत्तम मिश्रा को यह प्रस्ताव दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से मध्य प्रदेश आईटी सेल प्रमुख नाहर सिंह गौर को भी निर्देश दिए गए हैं कि इस संबंध में जारी वीडियो संदेश सोशल मीडिया पर साझा किया जाए।
पार्टी बोली- स्वीकार किया तो ठाकरे करेंगे प्रचार
सुनील शर्मा ने कहा कि यदि नरोत्तम मिश्रा शिवसेना (यूबीटी) का प्रस्ताव स्वीकार करते हैं तो पार्टी प्रमुख एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और अन्य वरिष्ठ नेता मध्य प्रदेश पहुंचकर उनके समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा के उम्मीदवार घोषित होने के बाद बढ़ा विवाद
शिवसेना (यूबीटी) का यह प्रस्ताव ऐसे समय आया है, जब भाजपा ने दतिया उपचुनाव के लिए आशुतोष तिवारी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। टिकट की घोषणा के बाद नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। समर्थकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाया, बाजार बंद कराया, स्थानीय भाजपा कार्यालय पर ताला जड़ दिया और विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भी हुई, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
भाजपा ने उम्मीदवार बदलने से किया इनकार
इस बीच मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने साफ कर दिया है कि भाजपा अपने उम्मीदवार में कोई बदलाव नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस उम्मीदवार की घोषणा की है, उसी के साथ चुनाव लड़ा जाएगा।
क्यों हो रहा है दतिया में उपचुनाव
दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव इसलिए कराया जा रहा है क्योंकि कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती, जिन्होंने 2023 के विधानसभा चुनाव में नरोत्तम मिश्रा को हराया था, धोखाधड़ी के एक मामले में दोषी ठहराए जाने और तीन साल की सजा मिलने के बाद विधानसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित कर दिए गए। अब इस सीट पर 30 जुलाई को मतदान होना है।
नरोत्तम मिश्रा और मुख्यमंत्री के बीच हुई मुलाकात
दतिया विधानसभा उपचुनाव में टिकट बदलने के बाद भाजपा में मचे सियासी घमासान के बीच शनिवार को पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास बुलाया गया। यहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ उनकी बंद कमरे में अहम बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में टिकट बदलने के बाद दतिया में हुए विरोध प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं की नाराजगी, सड़क जाम और संगठन को लेकर बने हालात पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पक्ष में माहौल बनाने और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर चुनावी रणनीति मजबूत करने पर भी मंथन किया गया।
ये भी पढ़ें- MP: 'संगठन सर्वोपरि है', टिकट विवाद पर देवड़ा का बयान, उमंग सिंघार ने कहा-अब मोहन यादव ने नरोत्तम को निपटाया
बैठक के बाद डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वे संगठन के बुलावे पर भोपाल आए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिसे उम्मीदवार बनाया है, उसकी जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ता मिलकर काम करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी किसी से कोई नाराजगी नहीं है और पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।