{"_id":"6a5297cd4a9b6e73e30e401c","slug":"plantation-drive-35-crore-saplings-to-be-planted-in-up-today-cm-to-plant-a-tree-in-his-mothers-name-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण महायज्ञ: UP में आज रोपे जाएंगे 35 करोड़ पौधे, ऑनलाइन दिखेगा अभियान; CM भी लगाएंगे एक पेड़ मां के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण महायज्ञ: UP में आज रोपे जाएंगे 35 करोड़ पौधे, ऑनलाइन दिखेगा अभियान; CM भी लगाएंगे एक पेड़ मां के नाम
Sun, 12 Jul 2026 12:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:52 AM IST
सार
पौधरोपण की प्रगति प्रदेश के सभी जिलों में वन विभाग के माध्यम से चल रहे वृक्षारोपण सॉफ्टवेयर पर ऑनलाइन अपलोड की जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में पौधरोपण करेंगे।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में आज 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। इस अभियान को वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 ‘एक पेड़ मां के नाम‘ कहा गया है। पौधरोपण की प्रगति प्रदेश के सभी जिलों में वन विभाग के माध्यम से चल रहे वृक्षारोपण सॉफ्टवेयर पर ऑनलाइन अपलोड की जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में पौधरोपण करेंगे।
विज्ञापन
पौधरोपण की क्षण-प्रतिक्षण की प्रगति प्लांटेशन टिकर लिंक https://pmsupfd.org/PlantingProgress.html और डिपार्टमेंट व पब्लिक फोटो अपलोड लिंक https://upfd.in/UPFDmedia/Secure/login/login.aspx पर देखी जा सकेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर से प्रदेशव्यापी पौधरोपण महायज्ञ - 2026 का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री नीम, पीपल और बरगद का पौधा लगाकर पौधरोपण महायज्ञ - 2026 का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
केशव झांसी और ब्रजेश लखनऊ में
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, झांसी और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक लखनऊ में पौधरोपण करेंगे।