{"_id":"6a524ab515e950daab070d8c","slug":"awareness-raised-on-family-planning-safe-motherhood-and-birth-spacing-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-121047-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: परिवार नियोजन, सुरक्षित मातृत्व और जन्मांतराल पर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: परिवार नियोजन, सुरक्षित मातृत्व और जन्मांतराल पर किया जागरूक
Sat, 11 Jul 2026 07:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 11 Jul 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- विश्व जनसंख्या दिवस पर किया जागरूकता कार्यक्रम, परिवार नियोजन का दिया संदेश
-विशेषज्ञों ने छोटे एवं स्वस्थ परिवार को समाज के विकास का आधार बताया।
उत्तरकाशी/पुरोला। विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला मुख्यालय स्थित महिला अस्पताल और पुरोला उप जिला चिकित्सालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान लोगों को परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, जन्मांतराल और जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रति जागरूक किया गया। जिला महिला चिकित्सालय में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख अधीक्षक डॉ. पीएस पोखरियाल ने किया। वरिष्ठ महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. हिमाद्री ने परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी साधनों, सुरक्षित मातृत्व और प्रजनन स्वास्थ्य की जानकारी दी। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस पांगती ने बताया कि इस वर्ष की थीम जब बच्चों में हो सही अंतराल, परिवार बने स्वस्थ और खुशहाल है। इस अवसर पर पीसीपीएनडीटी कॉर्डिनेटर गिरीश व्यास और परिवार नियोजन काउंसलर अंजू रमोला मौजूद रहे। वहीं, पुरोला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। सिविल जज एवं तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष विवेक शर्मा ने विश्व जनसंख्या दिवस के महत्व, परिवार नियोजन और विधिक सेवाओं की जानकारी दी। डॉ. मनोज असवाल ने बढ़ती जनसंख्या के प्रभाव और मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर जागरूक किया। कार्यक्रम में पैरालीगल वॉलंटियर दर्शन लाल और चंद्रकला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।