सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Stone Crusher Dispute Escalates; Both Sides Face Off

यमुनानगर: स्टोन क्रेशर विवाद ने पकड़ा तूल, दोनों पक्ष आमने-सामने; गिरफ्तारी की मांग तेज

Ankesh Kumar Ankesh Kumar
Updated Mon, 23 Mar 2026 04:39 PM IST
Stone Crusher Dispute Escalates; Both Sides Face Off
यमुनानगर जिले के बेलगढ़ क्षेत्र में स्टोन क्रेशर प्लांट पर दो युवकों को बंधक बनाकर मारपीट और जातिसूचक शब्द कहने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। एक ओर पीड़ित पक्ष और भीम आर्मी के कार्यकर्ता आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर डीसी कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे हैं, वहीं दूसरी ओर खनन कारोबारियों ने भी मोर्चा खोलते हुए मामले को नया मोड़ दे दिया है। रविवार से शुरू हुई भूख हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस केवल आश्वासन दे रही है, जबकि मुख्य आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इससे पहले 16 मार्च से दलित समाज और भीम आर्मी के लोग लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। भूख हड़ताल पर बैठे भरत बेनिवाल ने बताया कि एक मार्च को वह अपने साथी संजय के साथ बेलगढ़ क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और संजय पर डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों को करीब डेढ़ घंटे तक एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया और इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया गया। पीड़ित पक्ष ने मुख्य आरोपी के रूप में स्टोन क्रेशर संचालक अमित गुर्जर की पहचान की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है। इधर, मामले में उस समय नया मोड़ आया जब खनन कारोबारी भी सैकड़ों की संख्या में लघु सचिवालय पहुंचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कुछ तथाकथित पत्रकारों पर ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए। अमित गुर्जर के भाई ने कहा कि फर्जी पत्रकार बनकर उनसे पैसे की मांग की जा रही थी और लंबे समय से उन्हें परेशान किया जा रहा था। खनन कारोबारियों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और निष्पक्ष जांच की मांग की। डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतें सामने आई हैं और निष्पक्ष जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। साथ ही कथित फर्जी पत्रकारों की जांच डीआईपीआरओ के माध्यम से करवाई जाएगी। वहीं भूख हड़ताल पर बैठे पत्रकारों के समर्थन में सामाजिक संस्थाएं और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी भूख हड़ताल कर रहे पत्रकारों के समर्थन में पहुंचे और पत्रकारों पर हुए हमले की निंदा की। मौके पर सुखविंद्र संधू, रवि चांदवाल, अधिवक्ता वेदप्रकाश, रिंकू इस्माइलपुर, सरपंच राकेश कुमार, अशोक कुमार कनालसी, संजीव वालिया सहित कई संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Bareilly: पशु तस्करी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान तीनों के पैर में लगी गोली

23 Mar 2026

VIDEO: गोंडा में पुलिस मुठभेड़: पांच पशु चोर गिरफ्तार, एक घायल, भैंस-पड़वा व तमंचा बरामद

23 Mar 2026

VIDEO: सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर को काटकर तांबे के तार ले गए चोर

23 Mar 2026

VIDEO: अवध मेले में पद्मश्री अनूप जलोटा ने भजन प्रस्तुत किया

23 Mar 2026

VIDEO: श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में सुर, लय व ताल से देवी की आराधना

23 Mar 2026
विज्ञापन

VIDEO: काशी में 80 साल की उर्मिला के सुर, आठ साल के अर्नव की थाप ने सभी को किया मगन

23 Mar 2026

VIDEO: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार

23 Mar 2026
विज्ञापन

VIDEO: सांस्कृतिक कार्यक्रमों से यादगार बनाया झूलेलाल महोत्सव

23 Mar 2026

Korba News: नशे में धुत युवक ने सुरक्षा गार्ड को पीटा, घटना सीसीटीवी में कैद

23 Mar 2026

आरक्षण के मुद्दे पर तीखे तेवर, संजय निषाद का बड़ा बयान!

23 Mar 2026

Korba News: नशे में धुत युवक ने कपड़ा दुकान के बाहर जमकर किया हंगामा, स्टाफ से हुई जमकर हाथापाई

23 Mar 2026

लुधियाना में मेपल वेयर कैनेडियन प्ले वे स्कूल उधम सिंह नगर का सालाना सम्मेलन

23 Mar 2026

जालंधर के फोल्डीवाल में पुलिस–सोनू खत्री गैंग के गुर्गे में मुठभेड़, 12 राउंड फायरिंग

23 Mar 2026

जालंधर में मोबाइल स्नैचिंग गिरोह गिरफ्तार, 19 मोबाइल, चोरी की मोटरसाइकिल और देसी पिस्तौल बरामद

23 Mar 2026

गांव चूड़ में ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत विशाल कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन

23 Mar 2026

जीरा के नौजवान की कनाडा में मौत

लखनऊ: मोबाइल फोन लूटने वाले से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली, पुलिस ने बताया पूरा मामला

23 Mar 2026

Kotputli-Behror News: उधार के रुपये मांगने पर युवक पर फरसी से हमला, हालत गंभीर

23 Mar 2026

Ajmer News: भजन संध्या में कव्वाली गाने पर विवाद, हिंदू संगठनों के विरोध के बाद गायक मंच छोड़कर भागा

23 Mar 2026

Ujjain News: मस्तक पर त्रिपुंड तिलक लगाकर भांग से किया गया बाबा श्री महाकाल का श्रृंगार, जयकारों की रही गूंज

23 Mar 2026

Baghpat: हिमांशु की मौत की सही जांच ना करने का आरोप, व्यापारियों ने निकाला जुलूस, सड़क पर लगाया जाम, सोमवार को बाज़ार बंद का ऐलान

22 Mar 2026

Meerut: अमर बलिदानी भगत सिंह बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ कवि सम्मेलन

22 Mar 2026

फरीदाबाद में पंक्चर लगाने वाला नौशाद था पाकिस्तान के संपर्क में, भेजता था भारत की गुप्त जानकारी

22 Mar 2026

रेलवे मनोरंजन सदन में 21वां महाभारत पारायण

22 Mar 2026

मनोकामना मंदिर में नवरात्र पर भजन-कीर्तन

22 Mar 2026

मुरादाबाद में आरएसएस का पथ संचलन

22 Mar 2026

कानपुर: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कराया होली मिलन समारोह का आयोजन, आर्केस्ट्रा की धुन पर थिरके कार्यकर्ता

22 Mar 2026

कानपुर: गंगा तट पर शादी के बंधन में बंधे 95 जोड़े, उपहार भेंट किए गए

22 Mar 2026

हाथरस में ई-केवाईसी की आड़ में 40 फीसदी उपभोक्ताओं की गैस सिलिंडर आपूर्ति रोकी

22 Mar 2026

नौ दिन से लापता युवक की हत्या, हाथरस की करबन नदी में मिला शव

22 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed