सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Relief from light drizzle in the morning; the sun became bothersome in the afternoon

Yamuna Nagar News: सुबह बूंदाबांदी से राहत, दोपहर में धूप ने सताया

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 13 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Relief from light drizzle in the morning; the sun became bothersome in the afternoon
यमुनानगर में सुबह के समय उमड़े बादल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

यमुनानगर। जिले में मंगलवार सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी से मौसम कुछ समय के लिए सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुबह के समय ठंडी हवाओं और बादलों के कारण मौसम खुशनुमा बना रहा, लेकिन दोपहर होते-होते तेज धूप और उमस ने लोगों को फिर परेशान करना शुरू कर दिया।
मौसम में आए इस बदलाव के कारण दिनभर गर्मी और राहत के बीच उतार-चढ़ाव बना रहा। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह हुई बूंदाबांदी के कारण तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली, जिससे लोगों ने कुछ राहत महसूस की। खासकर सुबह सैर करने वाले और कामकाजी लोगों को मौसम सुहावना लगा। हालांकि मौसम विभाग ने बुधवार को भी बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ अजीत कुमार का कहना है कि अगले एक दिन तक मौसम में बदलाव बना रह सकता है, लेकिन इसके बाद फिर से गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वीरवार से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी शुरू होगी। पूर्वानुमान के मुताबिक वीरवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि शुक्रवार और शनिवार को यह बढ़कर 39 डिग्री तक जाने की संभावना है। वहीं 18 मई के बाद जिले में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो सकता है। उस समय अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा और लू चलने की स्थिति बनेगी।
केवल दिन ही नहीं, बल्कि रात का तापमान भी बढ़ेगा। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जिससे लोगों को रात के समय भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। गर्म हवाएं और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, अधिक पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed