सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sister-in-law and Sister-in-law Die in School Bus Collision; Young Man Injured

Yamuna Nagar News: स्कूल बस की टक्कर से भाभी व ननद की मौत, युवक घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 13 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law and Sister-in-law Die in School Bus Collision; Young Man Injured
जिला अस्पताल में विलाप करते मृतका खुशबू व पूजा के परिजन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

यमुनानगर। छछरौली-पांवटा साहिब रोड पर मानकपुर औद्योगिक क्षेत्र के पास मंगलवार सुबह स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक सवार नवविवाहिता खुशबू व उसकी ननद पूजा की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा विवाहिता का पति शिवकुमार घायल हो गया। खुशबू की शादी महज 13 दिन पहले हुई थी।
वह पति व ननद के साथ बसातियांवाला स्थित मंदिर में माथा टेकने जा रही थी। परिजनों ने बताया कि हादसा छछरौली-पांवटा साहिब रोड पर मानकपुर इंडस्ट्री के पास सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ। गंगानगर कॉलोनी निवासी शिवकुमार अपनी 25 वर्षीय पत्नी खुशबू और मौसी की बेटी 18 वर्षीय पूजा के साथ बाइक पर पंचमुखी हनुमान मंदिर जा रहा था। तभी पीछे से आ रही स्कूल बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क पर गिर गए। हादसे में खुशबू के सिर के ऊपर से बस का पहिया गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा भी बस की चपेट में आ गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल शिवकुमार को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि खुशबू की शादी 29 अप्रैल को ही शिवकुमार के साथ हुई थी। पूजा उत्तर प्रदेश के मऊ से शादी में शामिल होने आई थी और तब से परिवार के साथ ही रह रही थी।
मंगलवार सुबह तीनों मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। हादसे से पहले खुशबू का घर की सीढ़ी पर सुबह अचानक पैर फिसल गया था। इसके बाद उसने पति शिवकुमार से मंदिर न जाने की बात कही और मन में अनहोनी की आशंका जताई थी।
परिजनों ने बताया कि खुशबू का मन जाने का नहीं था, लेकिन मौसी की बेटी पूजा का बुधवार को अपने घर लौटने के लिए रिजर्वेशन होने के कारण तीनों ने पंचमुखी हनुमान मंदिर में दर्शन कर लौटने का निर्णय लिया। किसी को अंदाजा नहीं था कि रास्ते में यह यात्रा उनकी जिंदगी की आखिरी यात्रा बन जाएगी।
मृतकों के परिजनों ने स्कूल बस चालक पर नशे की हालत में वाहन चलाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
आंखों के सामने उजड़ गया परिवार : हादसे के समय घायल शिवकुमार की बड़ी बहन लक्ष्मी और पड़ोसी अमन दूसरी बाइक पर उनके पीछे-पीछे मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। मानकपुर इंडस्ट्री के पास स्कूल बस की टक्कर से हुए हादसे को उन्होंने अपनी आंखों के सामने देखा। हादसे के तुरंत बाद दोनों मौके पर पहुंचे और परिजनों को घटना की सूचना दी।
हादसे के समय स्कूल की बस में सवार थे 15 बच्चे

छछरौली-पांवटा साहिब रोड पर हादसे के दौरान स्कूल बस में करीब 15 बच्चे सवार थे। अचानक हुए हादसे के बाद बस में बैठे बच्चे भी सहम गए। सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचने शुरू हो गए। पुलिस ने मौके पर ही बस और चालक को कब्जे में ले लिया। वहीं बस चालक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
बस चालक पर शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप लगे हैं। उसकी मेडिकल जांच करवाई जा रही है। घायल शिव कुमार की बहन लक्ष्मी की शिकायत पर आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। -पूजा, डीएसपी।

जिला अस्पताल में विलाप करते मृतका खुशबू व पूजा के परिजन। संवाद

जिला अस्पताल में विलाप करते मृतका खुशबू व पूजा के परिजन। संवाद

जिला अस्पताल में विलाप करते मृतका खुशबू व पूजा के परिजन। संवाद

जिला अस्पताल में विलाप करते मृतका खुशबू व पूजा के परिजन। संवाद

जिला अस्पताल में विलाप करते मृतका खुशबू व पूजा के परिजन। संवाद

जिला अस्पताल में विलाप करते मृतका खुशबू व पूजा के परिजन। संवाद

जिला अस्पताल में विलाप करते मृतका खुशबू व पूजा के परिजन। संवाद

जिला अस्पताल में विलाप करते मृतका खुशबू व पूजा के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed