सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Demand for Commercial Gas Cylinders for Weddings Plummets Following Price Hike

Yamuna Nagar News: वाणिज्यिक गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने के बाद शादी में मांग समाप्त

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 13 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Demand for Commercial Gas Cylinders for Weddings Plummets Following Price Hike
वा​णि​ज्यिक सिलिंडर की डिलीवरी देने जाता एजेंसी का वाहन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

यमुनानगर। वाणिज्यिक गैस सिलिंडर के लगातार बढ़ते दामों का असर अब शादी और क्रिया-कर्म जैसे पारिवारिक आयोजनों पर भी दिखाई देने लगा है। 19 किलो वाले वाणिज्यिक सिलिंडर की कीमत 3100 रुपये से ऊपर पहुंचते ही लोगों ने इसके लिए आवेदन करना लगभग बंद कर दिया है।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) कार्यालय में पहले जहां सिलिंडर लेने वालों की कतार लगी रहती थी। वहीं अब एक भी आवेदन नहीं पहुंच रहा। पहले शादी, धार्मिक कार्यक्रम या क्रिया-कर्म के लिए विशेष अनुमति के आधार पर वाणिज्यिक सिलिंडर उपलब्ध करवाए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए लोगों को डीएफएससी कार्यालय में आवेदन करना पड़ता था। आवेदन के बाद विभागीय कमेटी पूरे मामले की जांच करती थी और जरूरत के अनुसार सिलिंडर जारी किए जाते थे। जिले में ऐसे आयोजनों के लिए करीब 100 सिलिंडर का सीमित कोटा निर्धारित था।
लेकिन अब वाणिज्यिक सिलिंडर के दाम लगातार बढ़ने से लोग इससे दूरी बनाने लगे हैं। हलवाई और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े जयपाल का कहना है कि 19 किलो वाले सिलिंडर की कीमत 3100 रुपये से अधिक होने के कारण बड़े समारोहों में भोजन तैयार करना काफी महंगा पड़ रहा है।
एक शादी समारोह में कई सिलिंडरों की आवश्यकता होती है, जिससे आयोजकों का बजट बिगड़ रहा है। पहले शादी के सीजन में लोग समय रहते आवेदन कर सिलिंडर बुक करवा लेते थे, लेकिन इस बार महंगाई के कारण लोग खर्च कम करने की कोशिश कर रहे हैं।
वहीं घरेलू गैस सिलिंडरों का शादी समारोह में इस्तेमाल बढ़ गया है। कुछ आयोजनों में लकड़ी या अन्य ईंधन का इस्तेमाल भी बढ़ा है। वर्तमान में घरेलू गैस और वाणिज्यिक सिलिंडर की कीमतों में बड़ा अंतर होने के कारण आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। खासकर मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए शादी जैसे आयोजनों का खर्च पहले ही बढ़ चुका है और अब गैस सिलिंडर की ऊंची कीमतें परेशानी का कारण बन रही हैं।
कीमत बढ़ने के बार से विभाग के पास शादी या क्रिया-कर्म के लिए एक भी नया आवेदन नहीं आया। पहले हर रोज कई आवेदन आते थे और उनकी जांच के बाद सिलिंडर जारी किए जाते थे। -राकेश बिंदल, कार्यालय अधीक्षक, डीएफएससी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed