सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Kamakshi Secures Second Rank in the State in the Commerce Stream

Yamuna Nagar News: कॉमर्स स्ट्रीम में कामाक्षी का प्रदेश में दूसरा स्थान

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 13 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Kamakshi Secures Second Rank in the State in the Commerce Stream
प्रदेश में दूसरा स्थान आने पर कामाक्षी को मिठाई खिलाते माता-पिता। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

यमुनानगर। शहर के चांदपुर कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी न्यू हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कामाक्षी ने 12वीं कक्षा की कॉमर्स स्ट्रीम में 500 में से 493 अंक प्राप्त कर प्रदेशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। कामाक्षी की इस शानदार उपलब्धि से स्कूल, परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
अध्यापकों ने मिठाई खिलाकर छात्रा को बधाई दी। कामाक्षी ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उसे इंग्लिश में 99, कंप्यूटर साइंस में 100, बिजनेस में 100, अकाउंटेंसी में 98 और इकोनॉमिक्स में 96 अंक मिले हैं। परिवार पिछले 25 वर्षों से किराये के मकान में रहता है। उनके पिता सुरेंद्र कुमार मजदूरी का कार्य करते हैं। माता वीना देवी गृहिणी हैं। छात्रा के परिवार की आर्थिक परिस्थितियां साधारण होने के बावजूद माता-पिता ने बेटियों की पढ़ाई में कोई कमी नहीं छोड़ी। छोटी बहन साक्षी 10वीं कक्षा में पढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफार्म से दूरी बनाकर रखी
कामाक्षी ने बताया कि वह रोजाना छह से आठ घंटे तक पढ़ाई करती थी। सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पढ़ाई से संबंधित सामग्री ही देखती थी। अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के संघर्ष और स्कूल के बिजनेस शिक्षक चक्षु चड्ढा को दिया। माता-पिता लगातार मेहनत कर उसे पढ़ा रहे हैं, यही उसकी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। कामाक्षी का सपना इनकम टैक्स अधिकारी बनकर देश सेवा करना है।

प्रदेश में दूसरा स्थान आने पर कामाक्षी को मिठाई खिलाते माता-पिता। संवाद

प्रदेश में दूसरा स्थान आने पर कामाक्षी को मिठाई खिलाते माता-पिता। संवाद

प्रदेश में दूसरा स्थान आने पर कामाक्षी को मिठाई खिलाते माता-पिता। संवाद

प्रदेश में दूसरा स्थान आने पर कामाक्षी को मिठाई खिलाते माता-पिता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed