{"_id":"6a0385ed5b6d785d510369a9","slug":"district-jumps-five-spots-in-12th-grade-exam-results-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-155972-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: 12वीं परीक्षा के परिणाम में जिले ने लगाई पांच पायदान की छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: 12वीं परीक्षा के परिणाम में जिले ने लगाई पांच पायदान की छलांग
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 13 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
जिला शिक्षा सदन। आर्काइव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में इस बार जिले ने सुधार दर्ज किया है। जिले ने पांच पायदान की छलांग लगाते हुए प्रदेश में 14वां स्थान हासिल किया है। पिछले वर्ष यमुनानगर 19वें स्थान पर रहा था। प्रतिशत के हिसाब से परीक्षा परिणाम में मामूली बढ़ोतरी हुई है।
रैंकिंग में सुधार को शिक्षा विभाग सकारात्मक संकेत मान रहा है। इस वर्ष जिले का 12वीं कक्षा का कुल परीक्षा परिणाम 85.48 प्रतिशत रहा। नियमित श्रेणी में 9759 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 8342 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए। वहीं 1138 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई, जबकि 279 विद्यार्थी फेल हो गए।
पिछले वर्ष यानी 2025 में जिले का परीक्षा परिणाम 84.21 प्रतिशत रहा था। उस समय 8868 विद्यार्थियों में से 7519 पास हुए थे, जबकि 1095 विद्यार्थियों की रिअपीयर आई थी और 254 विद्यार्थी फेल हुए थे। यदि वर्ष 2024 के परिणामों पर नजर डालें तो उस समय भी यमुनानगर 84.79 प्रतिशत परिणाम के साथ 19वें स्थान पर था। ऐसे में इस बार रैंकिंग में पांच स्थान का सुधार शिक्षा विभाग के लिए राहत की बात माना जा रहा है। विद्यार्थियों और शिक्षकों की मेहनत का असर इस बार परिणामों में दिखाई दिया है।
प्राइवेट विद्यार्थियों का परिणाम अपेक्षाकृत कमजोर रहा। हरियाणा बोर्ड की 12वीं परीक्षा प्राइवेट श्रेणी में देने वाले 99 विद्यार्थियों में से केवल 56 ही पास हो सके, जबकि 43 विद्यार्थी असफल रहे। इस श्रेणी का कुल पास प्रतिशत 56.57 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं रिअपीयर परीक्षा में शामिल हुए 226 विद्यार्थियों में से 81 विद्यार्थी पास हुए। इनमें 143 लड़कों में 46 और 83 लड़कियों में 35 विद्यार्थी सफल रहे।
ओपन स्कूल की परीक्षा का परिणाम भी संतोषजनक नहीं रहा। ओपन स्कूल के तहत परीक्षा देने वाले 712 विद्यार्थियों में से केवल 256 पास हो सके। इनमें 371 लड़कों में 115 और 341 लड़कियों में 141 छात्राएं सफल रहीं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नियमित विद्यार्थियों के परिणाम में सुधार हुआ है। प्राइवेट, ओपन और रिअपीयर श्रेणी के परिणामों में अभी और मेहनत की आवश्यकता है। स्कूल संचालकों और शिक्षकों ने भी जिले की रैंकिंग में सुधार पर खुशी जताई है।
इस साल परीक्षा परिणाम में बहुत ज्यादा सुधार देखने को मिला है। शिक्षा विभाग आने वाले समय में कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देगा, जिससे आगामी वर्ष में इससे भी ज्यादा अच्छा परिणाम आ सके। -प्रेमलता बक्शी, जिला शिक्षा अधिकारी, यमुनानगर।
लगातार प्रयासों और विद्यार्थियों की मेहनत के कारण परिणाम बेहतर हुए हैं। अध्यापकों व विद्यार्थियों के अलावा अच्छे परीक्षा परिणाम में अभिभावकों का भी बहुत ज्यादा योगदान है। अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए अध्यापक, विद्यार्थी, अधिकारी व अभिभावक बधाई के पात्र हैं। -प्रीति, उपायुक्त, यमुनानगर।
Trending Videos