{"_id":"6a04819f3014b01a9e0ba650","slug":"walls-and-roofs-collapse-in-the-wake-of-storm-10-dead-in-fatehpur-unnao-and-kanpur-dehat-2026-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौसम का तांडव: आंधी के बाद कहीं दीवार तो कहीं छत ढही, फतेहपुर, उन्नाव व कानपुर देहात में 10 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का तांडव: आंधी के बाद कहीं दीवार तो कहीं छत ढही, फतेहपुर, उन्नाव व कानपुर देहात में 10 लोगों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 13 May 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के कई शहरों में मौसम का तांडव देखने को मिला। तेज धूल भरी आंधी के बाद कहीं दीवार गिर गई तो कहीं छत ठह गई। फतेहपुर, उन्नाव और कानपुर देहात में 10 लोगों की जान चली गई।
आंधी का कह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
यूपी में अचानक मौसम ने करवट लिया और फिर जमकर तांडव मचाया। कहीं दीवार गिरी, कहीं छप्पर तो कहीं पेड़ गिरे। उन्नाव जिले में चार, फतेहपुर में चार और कानपुर देहात में दो लोगों की मौत हुई है।
तूफान ने बरपाया कहर, चार की मौत
उन्नाव जिले में 20 मिनट के तूफान ने जमकर कहर बरपाया। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में चार लोगों की मौत हो गई। आसीवन थानाक्षेत्र के बाबाखेड़ा निवासी अंश (9) पुत्र जगदीश भी अन्य बच्चों के साथ वहीं खेल रहा था। दोपहर करीब दो बजे अचानक से आई तेज आंधी से पास में खड़ा यूकेलिप्टस का पेड़ अंश पर गिरने के साथ अन्य बच्चों को भी चपेट में ले लिया। घटना की अंश की दबकर मौत हो गई। साथ ही बरहाखुर्द गांव निवासी रजेपाल (42) और मकबूलखेड़ा निवासी अमित (30) पुत्र लक्ष्मण उसी में दब गए। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईड्रा की मदद से पेड़ उठवाकर सभी को बाहर निकलवाया और मियागंज सीएचसी भेजा।
दही थानाक्षेत्र के सिंघूपुर गांव निवासी रामआसरे (70) के गांव के बाहर खेत हैं। खेत में आम का पेड़ लगा था। बुधवार को वह खेत पर ही थे, तभी आई तेज आंधी से आम का पेड़ उन्हीं पर गिर गया और उसी के नीचे दब गए। घटना का पता चलने पर बेटा रविशंकर पिता को जिला अस्पताल लेकर गया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसी क्षेत्र के पोंगहा गांव में सियाराम पुत्र कन्हई व मैता में विनोद कुमार पुत्र रामनरेश पर दीवार गिरने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
Trending Videos

रुचि की फाइल फाोटो
- फोटो : अमर उजाला
आंधी संग बारिश, बिजली व दीवार गिरने से दो की मौत
कानपुर देहात के कुछ हिस्सों में बुधवार दोपहर में आंधी संग बारिश व ओलावृष्टि हुई। रसूलाबाद के भौथरी में बारिश होने पर बकरियां चराने गई रामबहादुर की पुत्री रुचि (19) नजदीक ही रामकुमार दिवाकर के खेत पर लगे नीम में पेड़ के नीचे बकरियां लेकर पहुंच गई। वहां पहले से भौथरी गांव निवासी रामचंद्र (60) मौजूद थे। बिजली गिरने से रुचि मौत हो गई। बुजुर्ग रामचंद्र मामूली रूप से झुलस गए। चपेट में आकर रुचि की 19 बकरियां, रामचंद्र की 13 बकरियां व नयापुरवा निवासी राधेश्याम की एक बकरी मर गई। झुलसे रामचंद्र को अस्पताल भेजा गया है। वहीं, बरौर थाना के कुटरा में रिश्तेदार के यहां एक शादी समारोह में शामिल होने आई डेरापुर थाना के गुरियापुर निवासी नाथूराम की पुत्री सौम्या (10) बुधवार की दोपहर बाद लगभग दो बजे कच्ची बनी दीवार के पास खड़ी थी। तेज आंधी आने से दीवार गिरने से वह मलबे में दब गई। जब तक लोगों ने निकाला तब तक उसकी मौत हो गई। एडीएम वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार ने बताया कि रसूलाबाद में बिजली गिरने से युवती की मौत व पशुहानि पर एसडीएम रसूलाबाद से रिपोर्ट मांगी गई है। वहीं बरौर की घटना में भी तहसील से रिपोर्ट मांगी गई है। नियमानुसार प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद दी जाएगी।

मृतक ननकू की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आफत बनकर आई आंधी, जिले में चार लोगों की हुई मौत
फतेहपुर जिले में हथगाम-गाजीपुर थानाक्षेत्र के डुडरा निवासी 15 वर्षीय ऋतिक गौतम पुत्र विजय बहादुर गौतम की आंधी के दौरान में बगल के घर से गिरी ईंट की दीवार में दबकर मौत हो गई। वह अपने ननिहाल जियालाल के यहां मां कविता के साथ कासिमपुर कटरा थाना हथगाम आया था। चल्थरा गांव में लगभग 65 वर्षीय उमैरा बेगम पत्नी स्वर्गीय अहमद अली तूफान के समय अपने तीसरी मंजिल में थी, तेज आंधी के जलते वह दूसरी छत में गिर गई। इससे उनकी मौत हो गई। इसी तरह खागा कोतवाली क्षेत्र के बंसता का पुरवा मजरे संवत में ननकू (18) पुत्री सुमेरपाल छत पर किसी काम से गई थी। वहां छत की बाउंड्री भरभरा कर गिर गई। इससे ननकू की दबकर मौत हो गई। हुसैनगंज थानाक्षेत्र के बम्हरौली में शाम आंधी से छप्पर व दीवाल गिरने से पांच लोग घायल हो गए थे। इसमें इलाज के दौरान सियाकली (55) पत्नी दुर्योधन की मौत हो गई।