सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Rahul, wanted in connection with the suicide of three people, was arrested in Mathura.

Fatehpur News: तीन लोगों के आत्महत्या के मामले में इनामी राहुल मथुरा से गिरफ्तार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Rahul, wanted in connection with the suicide of three people, was arrested in Mathura.
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव में परिवार के तीन सदस्यों की आत्महत्या के मामले में फरार आरोपी राहुल श्रीवास्तव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। राहुल को मथुरा-वृंदावन के श्याम कुटी परिक्रमा मार्ग से पकड़ा गया है।
Trending Videos



चौफेरवा गांव निवासी किराना कारोबारी अमर श्रीवास्तव ने 11 मार्च को अपनी मां सुशीला और चाचा सुनील के साथ आत्महत्या कर ली थी। तीनों ने ब्लेड से गले व कलाई काटकर जहर खाया था। मौके से मिले सुसाइड नोट में अमर ने कर्जदारों से परेशान होने और झूठे एससी/एसटी मामले में फंसाने की धमकी का जिक्र किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अमर के पिता सुशील श्रीवास्तव की तहरीर पर दिलीप त्रिवेदी उर्फ वकील पप्पू, संजय सिंह, शुभम, सोनू और राहुल श्रीवास्तव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। राहुल को छोड़कर अन्य सभी आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे। राहुल रिश्ते में अमर का बहनोई है।


पुलिस अधीक्षक ने राहुल पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा था जिसे बाद में आईजी प्रयागराज ने बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया था। राहुल गिरफ्तारी से बचने के लिए जिला न्यायालय और इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र डाल रहा था जो पुलिस की पैरवी पर निरस्त हो गए थे।

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सर्विलांस टीम लगातार राहुल पर नजर बनाए थी। कोतवाली व सर्विलांस टीम मथुरा-वृंदावन के श्याम कुटी परिक्रमा मार्ग से राहुल को सोमवार रात गिरफ्तार कर लाई है। घटना के दिन आरोपी राहुल ने अमर को रुपये लौटने के लिए धमकी दी थी।



इनसेट
आरोपी बोला अमर को उधार दिए थे एक लाख रुपये

आरोपी राहुल श्रीवास्तव ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने अमर को ब्याज पर एक लाख रुपये उधार दिए थे। वह रुपये वापसी के लिए अमर पर दबाव बना रहा था। घटना के दिन भी उसने अमर को फोन कर रुपये मांगे थे। सुसाइड नोट में नाम आने के बाद वह परिवार सहित कानपुर, प्रयागराज सहित कई स्थानों पर ठिकाने बदलकर छिपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed