सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A tractor coming from the opposite direction collided with a loader, killing a girl.

Fatehpur News: विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर की लोडर से टक्कर, बालिका की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
A tractor coming from the opposite direction collided with a loader, killing a girl.
विज्ञापन
खागा (फतेहपुर)। बेटे के जन्म की मन्नत पूरी होने पर कौशांबी का एक परिवार मंगलवार दोपहर ट्रैक्टर ट्रॉली से खागा थानाक्षेत्र में मझिलगांव स्थित देवी मंदिर जा रहा था। खागा स्थित नई कोर्ट के पास उल्टी दिशा से जा रहे ट्रैक्टर की सामने से आ रहे लोडर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रॉली में बैठी बच्ची गौरी उर्फ नन्हा (10) नीचे गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं पांच और लोग घायल हो गए।
Trending Videos



कौशांबी के फकीरबक्स का पुरवा निवासी महेश और उनकी पत्नी सीमा देवी ने बेटे के जन्म की मनौती मानी थी। इसके पूरा होने पर वह मंगलवार को ट्रैक्टर ट्रॉली से बेटे आर्यन (05) और बेटी गौरी (10) के साथ मझिलगांव स्थित गौरइया माता मंदिर जा रहे थे। उनके साथ रिश्तेदार मझिलगांव निवासी अंजू देवी पुत्री रामनरेश, नितेश, पुरइन निवासी शांति पत्नी रामलखन और कौंडर निवासी राजरानी भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रयागराज से फतेहपुर की ओर जाने वाली सड़क पर ट्रैक्टर चालक उल्टी दिशा में चल रहा था। नई कोर्ट के पास सामने से आए लोडर से टक्कर होने पर गौरी ट्रैक्टर ट्रॉली से नीचे गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी खागा पहुंचाया। जहां बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं हादसे में घायल बच्ची की मां सीमा देवी और भाई आर्यन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंजू देवी, नितेश और शांति का इलाज सीएचसी खागा में और राजरानी का निजी अस्पताल में चल रहा है। खागा कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि लोडर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed