सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   An FIR has been filed against a chit fund company for defrauding a retired police inspector.

Fatehpur News: सेवानिवृत्त दरोगा से धोखाधड़ी में चिटफंड कंपनी पर प्राथमिकी दर्ज

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
An FIR has been filed against a chit fund company for defrauding a retired police inspector.
विज्ञापन
फतेहपुर। चिटफंड कंपनी संचालकों ने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक रामपाल रावत से निवेश के नाम पर पांच लाख सात हजार रुपये की धोखाधड़ी की। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


सदर कोतवाली सिविल लाइन के पास रहने वाले सेवानिवृत रामपाल रावत ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2013 में शहर के सिविल लाइन में इनरिच मिच्युअल बेनीफिट फंड लिमिटेड नामक कंपनी संचालित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के निदेशक रामबाबू सिंह ने उनको 2013 में निवेश करने पर अच्छा लाभ मिलने के झांसा दिया। कंपनी का एजेंट सुनील कुमार अग्रहरी था जिसने उनके और उनके पुत्र-पुत्री के नाम से 2013 से 2019 तक पांच लाख सात हजार 364 रुपये का निवेश करवाया।

निवेश की एवज में एक चेक दिया गया जो बाद में बैंक में बाउंस हो गया। वहीं कंपनी भी 2024 में बंद हो गई। वर्तमान में रामबाबू आगरा के राममनोहर बिहार अमन वाटिका सौफिटा रोड दयालबाग में कंपनी संचालित कर रहा है। लाभांश का झांसा देकर काफी संख्या में लोगों से करोड़ों की ठगी की है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed