Live
Prateek Yadav Death News Live: 'जो कानून कहता है, परिवार कहता है, उसको मानेंगे', प्रतीक के निधन पर बोले अखिलेश
{"_id":"6a03f70987162a6d9d021b59","slug":"prateek-yadav-death-news-live-mulayam-singh-yadav-younger-son-dies-at-age-38-akhilesh-singh-yadav-aparna-yadav-2026-05-13","type":"live","status":"publish","title_hn":"Prateek Yadav Death News Live: 'जो कानून कहता है, परिवार कहता है, उसको मानेंगे', प्रतीक के निधन पर बोले अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 13 May 2026 11:18 AM IST
विज्ञापन
खास बातें
Akhilesh Singh Yadav Step Brother Prateek Yadav Death News: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सौतेले भाई, प्रतीक यादव (38) का लखनऊ में निधन हो गया है। वे समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के सबसे छोटे बेटे थे। उन्हें सुबह छह बजे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था। डॉक्टर ने जांच पड़ताल करके उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अखिलेश यादव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
11:17 AM, 13-May-2026
फेफडों की गंभीर बीमारी से ग्रसित थे प्रतीक यादव
प्रतीक यादव फेफडों की गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। प्रतीक यादव फेफड़ों की एक अत्यंत गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें 10 मई 2026 को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। प्रतीक पल्मोनरी एम्बोलिज्म नामक एक जानलेवा बीमारी की चपेट में आ गए थे।11:03 AM, 13-May-2026
प्रतीक यादव के शव को घर लाने की तैयारी
डीसीपी विक्रांत वीर प्रतीक यादव के घर पहुंचे हैं, घर के बाहर पुलिस मौजूद है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रतीक का कमरा सील किया गया है। प्रतीक यादव के शव को घर लाने की तैयारी हो रही है।10:47 AM, 13-May-2026
'प्रतीक यादव के देहांत की खबर सुनकर दुख हुआ है'
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की मृत्यु पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, "प्रतीक यादव के देहांत की खबर सुनकर दुख हुआ है। उनका पोस्टमार्टम भी हुआ है। इसके बाद कारण पता लगेगा। इस दुख की घड़ी में हम परिवार के साथ हैं।"10:29 AM, 13-May-2026
प्रतीक यादव के निधन का समाचार बहुत ही दुखद: रागिनी सोनकर
सपा विधायक रागिनी सोनकर ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन का समाचार बहुत ही दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि इस विकट घड़ी में परिवारजनों को यह दुख सहने की ताकत प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।'10:26 AM, 13-May-2026
प्रतीक यादव के निधन पर बृज भूषण शरण सिंह ने जताया दुख
पूर्व भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित मुलायम सिंह यादव के सुपुत्र तथा उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव जी के पति प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक एवं दुःखद है। हनुमान जी महाराज से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार एवं शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।10:23 AM, 13-May-2026
'प्रतीक यादव का निधन, अत्यंत दुखद'
सपा सांसद प्रिया सरोज ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'प्रतीक यादव का निधन, अत्यंत दुखद। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:21 AM, 13-May-2026
सपा सांसद राजीव राय ने जताया दुख
सपा सांसद राजीव राय ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'श्रद्धेय नेताजी के छोटे पुत्र प्रतीक यादव जी का असामयिक निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।10:20 AM, 13-May-2026
विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने जताया दुख
विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव जी के आकस्मिक निधन की सूचना अत्यंत कष्टकारी है, दुःख के इस क्षण में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है। प्रभु श्रीराम जी दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।'10:07 AM, 13-May-2026
'जीवन में बड़ा काम करना चाहते थे प्रतीक'
अपने छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "मैंने प्रतीक को बचपन से देखा है। आज वे हमारे बीच नहीं है। हमें इस बात का बहुत दुख है। वे जीवन में आगे बढ़कर काम करना चाहते थे। यह दुखद है कि वे आज हमारे बीच नहीं हैं। मैं उनसे लगभग दो महीने पहले मिला था। कानून और परिवार के लोग जो कहेंगे हम उसी बात को मानेंगे। हम कानूनी रास्ता अपनाएंगे।"
09:52 AM, 13-May-2026