{"_id":"6a041393a6e74bc658032096","slug":"prateek-yadav-death-dear-brother-i-am-always-with-you-in-this-difficult-time-stalin-consoles-akhilesh-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prateek Yadav Death: \"प्रिय भाई, मैं इस मुश्किल समय में हमेशा आपके साथ हूं\" स्टालिन ने अखिलेश को दी सांत्वना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prateek Yadav Death: "प्रिय भाई, मैं इस मुश्किल समय में हमेशा आपके साथ हूं" स्टालिन ने अखिलेश को दी सांत्वना
एएनआई, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 13 May 2026 11:30 AM IST
विज्ञापन
सार
डीएमके प्रमुख व तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने प्रतीक यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया और अखिलेश यादव को सांत्वना दी है।
एमके स्टालिन व अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव के निधन पर तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शोक व्यक्त किया है और सांत्वना व्यक्त की है।
Trending Videos
स्टालिन ने उन्हें सांत्वना देते हुए कहा कि वह अखिलेश यादव और उनके परिवार के साथ इस मुश्किल समय में हमेशा खड़े हैं। उन्होंने अखिलेश यादव को "प्रिय भाई" बताया। स्टालिन ने कहा, "समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव के निधन से मैं बहुत दुखी हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, दिया बयान
प्रतीक यादव की मौत के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव केजीएमयू के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वहां उन्होंने प्रेस से बात करते हुए कहा कि प्रतीक से मेरी दो महीने पहले मुलाकात हुई थी। प्रतीक जुझारू किस्म का इंसान था। वह अपने स्वास्थ्य लेकर सजग था। जीवन में वह आगे बढ़ना चाहता था। उसके इस तरह से चले जाने का दुख है। वह अपनी मेहनत से कुछ करना चाहता था। मौत की वजहों पर उन्होंने कहा कि इस पर जांच होनी चाहिए। परिवार इस मामले में जो फैसला लेगा उसका सम्मान होना चाहिए।
निधन की खबर ने सबको हैरान कर दिया
मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। प्रतीक यादव के निधन की खबर ने सबको हैरत में डाल दिया। प्रतीक 38 साल के थे। शुरुआती जानकारी मिली है कि सुबह करीब छह बजे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाए गए थे। डॉक्टर ने जांच पड़ताल करके उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी मिली है कि बुधवार को प्रतीक की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। अभी तक प्रतीक की मौत की वजह साफ नहीं हुई है। मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक अपने पीछे पत्नी अपर्णा और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पत्नी अपर्णा यादव राजधानी लखनऊ में नहीं थीं। प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही नेताओं का लखनऊ के सिविल अस्पताल में जमा होना शुरू हो गया।