सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Weather in western Uttar Pradesh will change again from today, with possible rain and thunderstorms; heatw

यूपी: पश्चिमी यूपी में एक बार आज से फिर बदलेगा मौसम, आंधी के साथ हो सकती है बारिश; बुंदेलखंड में लू का अलर्ट

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 13 May 2026 09:58 AM IST
विज्ञापन
सार

Weather in UP: यूपी में मौसम दो तरह का चल रहा है। एक तरफ पश्चिमी यूपी में आंधी और बारिश का अलर्ट है तो दूसरी तरफ कई जिलों में लू के आसार हैं। 

UP: Weather in western Uttar Pradesh will change again from today, with possible rain and thunderstorms; heatw
कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से माैसम का अजब गजब हाल है। मंगलवार को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश ने राहत दी, जबकि बुंदेलखंड समेत कई इलाकों में गर्मी ने फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए। बांदा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Trending Videos


बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में झमाझम बारिश हुई। मुरादाबाद में 12.8 मिमी और बरेली में 11.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। सहारनपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आगरा में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं झांसी, प्रयागराज, वाराणसी और हमीरपुर में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग ने बुधवार को पूर्वी तराई के 11 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर बुधवार तक बना रहेगा। इसके बाद बृहस्पतिवार से प्रदेश में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और गर्मी फिर जोर पकड़ सकती है।

सर्वाधिक तापमान वाले जिले

बांदा- 43.6 डिग्री सेल्सियस
झांसी- 43 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज- 42 डिग्री सेल्सियस
वाराणसी- 40.5 डिग्री सेल्सियस

यहां है तेज हवा और गरज चमक की चेतावनी

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच व आस पास के क्षेत्र।
 

अब रंग दिखाएगी जेठ की गर्मी, चढ़ेगा पारा

 राजधानी में जेठ की गर्मी रंग दिखाने लगी है। मंगलवार को तपिश के साथ उमस की दोहरी मार पड़ी। दिन चढ़ने के साथ सख्त धूप हुई और पारे में 0.8 डिग्री की बढ़त आई। मौसम विभाग ने एक हफ्ते में अधिकतम तापमान में छह डिग्री तक की बढ़त के आसार जताए हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नए सक्रिय हुए विक्षोभ का लखनऊ में खास असर नहीं पड़ने वाला है। हालांकि, बुधवार सुबह बादलों की आवाजाही के आसार हैं। इसके बाद आने वाले दिनों में फिर से तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री रहा। न्यूनतम पारा 0.6 डिग्री की बढ़त के साथ 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed