सब्सक्राइब करें

Live

Prateek Yadav Death News Live: 'प्रतीक यादव के शरीर पर चोट के निशान पाए गए', सपा विधायक ने की जांच की मांग

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 13 May 2026 12:06 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Akhilesh Singh Yadav Step Brother Prateek Yadav Death News: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सौतेले भाई, प्रतीक यादव (38) का लखनऊ में निधन हो गया है। वे समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के सबसे छोटे बेटे थे। उन्हें सुबह छह बजे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था। डॉक्टर ने जांच पड़ताल करके उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Prateek Yadav Death News Live Mulayam Singh Yadav Younger Son Dies at Age 38 Akhilesh Singh Yadav Aparna Yadav
Prateek Yadav Death - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

12:04 PM, 13-May-2026

प्रतीक यादव के निधन पर डिप्टी सीएम ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव जी के पति प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। ॐ शांति!
11:59 AM, 13-May-2026

सपा विधायक रविदास मल्होत्रा की मांग, मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए

सपा विधायक रविदास मल्होत्रा ने कहा कि प्रतीक यादव जिम करते थे और स्वस्थ थे। उनके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने किसी स्वतंत्र जज से मामले की जांच की मांग की।
11:46 AM, 13-May-2026

प्रतीक के निधन पर बोले अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद

समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने प्रतीक यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया, उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
11:37 AM, 13-May-2026

प्रतीक यादव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी

प्रतीक यादव की मौत के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो गई है। प्रतीक के शव को उनके आवास पर ले जाया जाएगा। जानकारी मिली है कि पति प्रतीक यादव की मौत के बाद अपर्णा यादव दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना होंगी।
11:34 AM, 13-May-2026

प्रतीक की मौत की खबर से सन्न

पीजीआई के सरदार पटेल डेंटल कॉलेज की रहने वाली अपर्णा यादव की करीबी मित्र रीना सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी हुई थी कि चार महीने पहले अपर्णा के पति के लंग्स में इंफेक्शन हुआ था जिसका ऑपरेशन हुआ, मगर जब उन्होंने उनकी मौत की खबर सुनी तो सन्न रह गई और सीधे भाग कर पोस्टमार्टम हाउस पहुंची।
11:17 AM, 13-May-2026

फेफडों की गंभीर बीमारी से ग्रसित थे प्रतीक यादव

प्रतीक यादव फेफडों की गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। प्रतीक यादव फेफड़ों की एक अत्यंत गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें 10 मई 2026 को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। प्रतीक पल्मोनरी एम्बोलिज्म नामक एक जानलेवा बीमारी की चपेट में आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:03 AM, 13-May-2026

प्रतीक यादव के शव को घर लाने की तैयारी

डीसीपी विक्रांत वीर प्रतीक यादव के घर पहुंचे हैं, घर के बाहर पुलिस मौजूद है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रतीक का कमरा सील किया गया है। प्रतीक यादव के शव को घर लाने की तैयारी हो रही है।
10:47 AM, 13-May-2026

'प्रतीक यादव के देहांत की खबर सुनकर दुख हुआ है'

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की मृत्यु पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, "प्रतीक यादव के देहांत की खबर सुनकर दुख हुआ है। उनका पोस्टमार्टम भी हुआ है। इसके बाद कारण पता लगेगा। इस दुख की घड़ी में हम परिवार के साथ हैं।"
10:29 AM, 13-May-2026

प्रतीक यादव के निधन का समाचार बहुत ही दुखद: रागिनी सोनकर

सपा विधायक रागिनी सोनकर ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन का समाचार बहुत ही दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि इस विकट घड़ी में परिवारजनों को यह दुख सहने की ताकत प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।'
10:26 AM, 13-May-2026

प्रतीक यादव के निधन पर बृज भूषण शरण सिंह ने जताया दुख

पूर्व भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित  मुलायम सिंह यादव के सुपुत्र तथा उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव जी के पति प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक एवं दुःखद है। हनुमान जी महाराज से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार एवं शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed