सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Spy Camera Exposes Uncle Stealing Jewellery Using Duplicate Locker Keys

UP: मामा निकला चोर, डुप्लीकेट चाबी की मदद से उड़ाए गहने; स्पाई कैमरे से पकड़ी गई करतूत

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 13 May 2026 12:04 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में रिश्ते के मामा पर भरोसा करना एक परिवार को भारी पड़ गया, जो घर की देखरेख के बहाने महीनों से गहने और नकदी चोरी कर रहा था। स्पाई कैमरे लगाने पर आरोपी डुप्लीकेट चाबी से लॉकर खोलते हुए रिकॉर्ड हो गया, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

Spy Camera Exposes Uncle Stealing Jewellery Using Duplicate Locker Keys
सीसीटीवी फुटेज में दिखे चोर व चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।
विज्ञापन

विस्तार

 रिश्ते के मामा पर भरोसा कर महिला देखरेख के लिए घर की चाबी दे जाती थी। मामा डुप्लीकेट चाबी बनवाकर घर से कीमती सामान चोरी कर रहा था। शक होने पर पीड़िता ने घर पर स्पाई कैमरे लगवा दिए। मामा चोरी करते हुए कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। थाना ट्रांस यमुना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
Trending Videos

 

थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के कृष्णा कुंज कालोनी, कालिंदी विहार निवासी ममता गौतम ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि उनके रिश्ते में मामा लगने वाले मोनू गौतम निवासी पार्वती विहार ने उनके घर से सोने के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। पीड़िता के अनुसार मोनू को घर की देखरेख के लिए चाबी दी जाती थी। इसी का फायदा उठाते हुए उसने सेफ की डुप्लीकेट चाबी बनवा ली और कई महीनों तक धीरे-धीरे जेवरात चोरी करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब पीड़िता को शक हुआ तो उन्होंने घर में स्पाई कैमरे लगवा दिए। 23 अप्रैल 2026 को पीड़िता अपने बेटे आदेश के साथ बाहर गई थीं और घर की चाबी मोनू को दी थी। 26 अप्रैल की रात करीब 10 बजे मोनू घर में दाखिल हुआ और डुप्लीकेट चाबी से अलमारी खोलकर जेवरात और पैसे तलाशते हुए कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। बेटे द्वारा रिकॉर्डिंग देखने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

पूछताछ में मोनू ने बताया कि उसने कुछ जेवरात गिरवी रख दिए हैं। साथ ही इस वारदात में 4-5 अन्य लोगों की संलिप्तता भी बताई। इसके बाद आरोपी धक्का देकर मौके से भाग गया। थानाध्यक्ष ट्रांस यमुना ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed