{"_id":"6a03fdf2d1613518850d6121","slug":"bjp-postpones-protest-in-mainpuri-after-prateek-yadav-s-death-2026-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रतीक यादव की मौत के बाद BJP ने टाला प्रदर्शन, मैनपुरी में पसरा सियासी सन्नाटा; लखनऊ रवाना हुए नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रतीक यादव की मौत के बाद BJP ने टाला प्रदर्शन, मैनपुरी में पसरा सियासी सन्नाटा; लखनऊ रवाना हुए नेता
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 13 May 2026 09:58 AM IST
विज्ञापन
सार
प्रतीक यादव की मौत की खबर के बाद मैनपुरी में राजनीतिक माहौल अचानक बदल गया और शोक की लहर फैल गई। भाजपा ने सपा सांसद के खिलाफ प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को स्थगित कर सैफई परिवार के प्रति संवेदना जताई।
प्रतीक के साथ मुलायम सिंह यादव।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मुलायम सिंह यादव के बेटे और अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की संदिग्ध मौत के बाद यहां एक तरफ सैफई परिवार में शोक की लहर है, तो वहीं अपर्णा यादव के भाजपा से जुड़े होने पर बुधवार को जिले में होने वाला धरना प्रदर्शन भी स्थगित कर दिया गया है। सपा के सांसद द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में तिकोनिया पार्क में यह धरना होना था।
Trending Videos
प्रतीक यादव की मौत की खबर के बाद जहां समाजवादी पार्टी खेमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी है, तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी भी इस घटना के बाद शोक में डूबे हैं। बुधवार को जिले के तिकोनिया पार्क में भारतीय जनता पार्टी की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जाना था। सपा के सांसद राजेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई, इसके विरोध में जिले में प्रदर्शन होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह 10:30 बजे से प्रदर्शन के लिए रणनीति बना ली गई थी, लेकिन प्रतीक यादव की मौत के बाद पार्टी की ओर से धरना प्रदर्शन रद्द कर दिया गया है। जिले के मीडिया प्रभारी सौरभ दुबे ने बताया कि धरना प्रदर्शन अगली तिथि जारी होने तक रद्द कर दिया गया है। पार्टी के पदाधिकारी भी प्रतीक की मौत पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।