सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Burglars Enter House Through Roof in Agra Jewellery Worth Lakhs Stolen

दुस्साहस: कालिंदी विहार में दिनदहाड़े बंद मकान से 10 लाख की चोरी, छत के रास्ते घर में घुसे चोर; जेवर ले उड़े

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 13 May 2026 12:53 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के कालिंदी विहार में चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली। मुख्य गेट का ताला बंद मिलने पर पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Burglars Enter House Through Roof in Agra Jewellery Worth Lakhs Stolen
घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के कालिंदी विहार में दिनदहाड़े चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
Trending Videos

कालिंदी विहार निवासी दीक्षांत मिश्रा एक आईटी कंपनी में नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मां बीना मिश्रा, जयपुर में मामा के निधन के कारण वहां गई हुई थीं। उनके पिता निशांत मिश्रा एक निजी मॉल में रिसेप्शन पर कार्यरत हैं। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने पड़ोसी को घर की चाबी देकर मकान में ताला लगा दिया था। शाम को जब वह घर पहुंचे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का ताला टूटा हुआ मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि मुख्य गेट का ताला बंद था। आशंका जताई जा रही है कि चोर छत या जीने के रास्ते घर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार अलमारी में रखे 10 हजार रुपये नकद तथा सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। पुलिस ने बताया है कि मुख्य गेट का ताला बंद मिला है। मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। चोरों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध भी प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed