सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer Murder Case Husband Strangles Man to Death After Catching Him With Wife in Objectionable Condition

घर लौटा पति तो फटी रह गईं आंखें: पत्नी को युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख खोया आपा, चुपचाप कर दिया मर्डर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Wed, 13 May 2026 12:13 PM IST
विज्ञापन
सार

अजमेर में गांधीनगर थाना पुलिस ने युवक की हत्या के ब्लाइंड मर्डर केस का छह घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पति ने पत्नी के साथ युवक को आपत्तिजनक हालत में देखकर गला दबाकर हत्या कर दी। मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार किए गए हैं।

Ajmer Murder Case Husband Strangles Man to Death After Catching Him With Wife in Objectionable Condition
पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के अजमेर जिले में गांधीनगर थाना पुलिस ने एक सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस का महज छह घंटे में खुलासा कर आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक की हत्या अवैध संबंधों के शक और आपत्तिजनक स्थिति देखने के बाद की गई थी। मृतक की पहचान प्रदीप गुर्जर के रूप में हुई है। हत्या के आरोप में पुलिस ने जगदीश बावरी और उसकी पत्नी सुरज्ञान को गिरफ्तार किया है। मामले के खुलासे के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।
Trending Videos


सड़क किनारे मिला था युवक का शव
जानकारी के अनुसार ग्राम कल्याणपुरा नदी के पास सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची गांधीनगर थाना पुलिस ने शव की पहचान प्रदीप गुर्जर के रूप में की।प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। एफएसएल टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉल डिटेल और पूछताछ से खुला राज
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन और आईपीएस अजय सिंह राठौड़ के सुपरविजन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने मृतक की कॉल डिटेल, आसपास के लोगों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इसी दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध सुराग मिले, जिनके आधार पर आरोपी दंपती तक पहुंच बनाई गई।

पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जगदीश बावरी को अपनी पत्नी सुरज्ञान के चरित्र पर लंबे समय से शक था। 3 मई की रात उसने प्रदीप गुर्जर को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। यह देखकर आरोपी गुस्से में आगबबूला हो गया और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान जगदीश ने प्रदीप का गला दबाकर हत्या कर दी। शव को सड़क किनारे फेंककर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश हत्या के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। दोनों ने मिलकर प्रदीप के शव को ग्राम कल्याणपुरा नदी के पास सड़क किनारे फेंक दिया, ताकि मामला हादसा या अज्ञात हत्या जैसा लगे।

ये भी पढ़ें-  जयपुर में 100 करोड़ की जमीन पर कब्जे का विवाद: भू-माफिया पर कार्रवाई करने वाले पुलिस अफसरों पर गिरी गाज

हालांकि, पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज छह घंटे में पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया है।

अन्य पहलुओं की भी जांच जारी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। हत्या से जुड़े साक्ष्य और घटनाक्रम को लेकर आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed