Ajmer News: नीट परीक्षा रद्द होने पर NSUI कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर किया प्रदर्शन, सख्त कार्रवाई की मांग
नीट परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में अजमेर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए टायर जलाए, नारेबाजी की और सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अंकित घारू ने बताया कि नीट परीक्षा से पहले ही पेपर लीक होने की आशंका जताई जा रही थी लेकिन सरकार और संबंधित एजेंसियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कहीं न कहीं इस पूरे मामले में प्रभावशाली लोगों और नेताओं की भूमिका रही है, जिसके कारण समय रहते कार्रवाई नहीं की गई।
ये भी पढ़ें: NEET UG 2026 रद्द: सीकर में एक और दो मई की रात का वो खेल जिसने रद्द करवाई नीट; कैसे हुई बंदरबांट? जानिए
उन्होंने कहा कि आखिरकार पेपर लीक की बात सामने आने के बाद परीक्षा रद्द करनी पड़ी, जिससे लाखों विद्यार्थियों का भविष्य संकट में पड़ गया है। छात्रों ने दिन-रात मेहनत कर परीक्षा की तैयारी की थी, वहीं अभिभावकों ने अपने बच्चों को दूसरे शहरों और जिलों में परीक्षा दिलाने के लिए भेजा तथा आर्थिक बोझ भी उठाया। अब परीक्षा रद्द होने से विद्यार्थियों में निराशा और मानसिक तनाव का माहौल है।
अंकित घारू ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों से युवाओं का सरकारी व्यवस्थाओं से विश्वास उठता जा रहा है। यदि समय रहते दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र संगठनों द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने और भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं को सुरक्षित एवं पारदर्शी तरीके से आयोजित कराने की मांग की।
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर किया प्रदर्शन
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर किया प्रदर्शन