Live
Haryana Nikay Chunav Result Live: उकलाना पालिका चेयरपर्सन बनीं निर्दलीय रीमा सोनी, 23 साल की उम्र में मिली जीत
{"_id":"6a03b45fe51bb5e2ec03a6a6","slug":"haryana-nikay-chunav-result-2026-live-vote-counting-percentage-bjp-vs-congress-news-in-hindi-2026-05-13","type":"live","status":"publish","title_hn":"Haryana Nikay Chunav Result Live: उकलाना पालिका चेयरपर्सन बनीं निर्दलीय रीमा सोनी, 23 साल की उम्र में मिली जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Wed, 13 May 2026 10:51 AM IST
विज्ञापन
खास बातें
Haryana Nagar Nikay Chunav Result Live Updates in Hindi: हरियाणा निकाय चुनाव के परिणाम को लेकर इंतजार की घड़ियां समाप्त हो गई हैं। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। दोपहर बाद परिणाम घोषित हो जाएंगे। जानें सभी अपडेट...
पंचकूला में जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
10:50 AM, 13-May-2026
सोनीपत के वार्ड 13 से भाजपा जीती
सोनीपत के वार्ड नंबर 13 से भाजपा के महेश लूथरा को 1644 वोटों से जीत मिली।10:38 AM, 13-May-2026
पंचकूला में श्याम लाल बंसल ने बढ़ाया जीत का अंतर
पंचकूला में मतगणना के पांचवें दौर की समाप्ति तक भाजपा प्रत्याशी श्याम लाल बंसल अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे निकल चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार: पांचवें राउंड में 3,157 वोट हासिल किए, जिससे उनका कुल आंकड़ा 16,630 तक पहुंच गया है। कांग्रेस प्रत्याशी सुधा भारद्वाज को इस राउंड में 1,211 वोट मिले और वह 5,750 कुल वोटों के साथ दूसरे स्थान पर चल रही हैं। इनेलो के मनोज अग्रवाल ने अब तक कुल 248 मत और आम आदमी पार्टी के राजेश कुमार ने 500 मत प्राप्त किए हैं। निर्दलीय प्रत्याशी कर्नल सिंह बांगर और चौधरी चंदन सिंह क्रमशः 50 और 87 वोटों पर सिमट कर रह गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस राउंड तक 274 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाकर किसी भी प्रत्याशी को उपयुक्त नहीं समझा।10:35 AM, 13-May-2026
धारूहेड़ा नगर पालिका चेयरमैन पद पर बीजेपी को जीत
धारूहेड़ा नगर पालिका चुनाव में चेयरमैन पद के लिए हुए मुकाबले में सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा ने जीत दर्ज की है। मतगणना पूरी होने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।चुनाव में अजय जांगड़ा को विभिन्न वार्डों से अच्छा समर्थन मिला। पूरे चुनाव के दौरान उन्होंने विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था, पेयजल और मूलभूत सुविधाओं को प्रमुख मुद्दा बनाया था। मतदाताओं ने भी उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें नगर पालिका की कमान सौंपी।
जीत के बाद सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा ने क्षेत्र की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि धारूहेड़ा के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य किया जाएगा। शहर में सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और जल निकासी जैसी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
मतगणना केंद्र के बाहर दिनभर समर्थकों की भीड़ लगी रही। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। चुनाव परिणाम के बाद अब धारूहेड़ा की राजनीति में नए समीकरण बनने की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।
10:33 AM, 13-May-2026
रेवाड़ी परिषद चुनाव में भाजपा ने 32 में से 11 वार्ड जीते
रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव के सभी 32 वार्डों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। चुनाव में भाजपा ने 11 वार्डों में जीत दर्ज कर की है। हालांकि इस बार निर्दलीय प्रत्याशियों का प्रदर्शन भी काफी प्रभावशाली रहा और उन्होंने अधिकतर वार्डों में जीत हासिल कर राजनीतिक दलों को कड़ी चुनौती दी। कांग्रेस को केवल एक वार्ड में जीत मिली। हालांकि कांग्रेस ने सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ा था।भाजपा प्रत्याशियों की बात करें तो वार्ड नंबर 2 से पूजा, वार्ड 4 से ओमप्रकाश सैनी, वार्ड 7 से चेतराम सैनी, वार्ड 11 से सुषमा, वार्ड 12 से निखिल मांढैया, वार्ड 19 से निहाल यादव, वार्ड 21 से संतोष यादव, वार्ड 22 से देवेंद्र शर्मा, वार्ड 23 से रीना गुप्ता, वार्ड 24 से नीरज तथा वार्ड 31 से प्रदीप पिंकी भार्गव ने जीत दर्ज की।
वहीं कांग्रेस को वार्ड नंबर 3 से प्रवीण चौधरी की जीत के रूप में एकमात्र सफलता मिली। इसके अलावा वार्ड 1 से शिल्पी शर्मा, वार्ड 5 से पूनम कुमारी, वार्ड 6 से गोपाल सैनी, वार्ड 8 से पूनम सतीजा, वार्ड 9 से सचिन, वार्ड 10 से पवन बठला सहित कई निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे।
वार्ड 13 से संतोष, वार्ड 14 से चंदन यादव, वार्ड 15 से रचना यादव, वार्ड 16 से मुकेश वर्मा, वार्ड 17 से सुचित्रा चांदना, वार्ड 18 से रंजना भारद्वाज, वार्ड 20 से सुमन रानी, वार्ड 26 से इत्येंद्र यादव, वार्ड 27 से सुमन खरेरा, वार्ड 28 से रमेश मोरवाल और वार्ड 30 से पूनम ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कई वार्डों में जीत का अंतर बेहद कम रहा, जिससे मुकाबला काफी रोचक बना रहा। अब नगर परिषद में बोर्ड गठन और आगामी राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
10:17 AM, 13-May-2026
उकलाना नगर पालिका चेयरपर्सन पद पर जीती निर्दलीय रीमा सोनी
उकलाना नगर पालिका चेयरपर्सन के चुनाव में कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी 23 वर्ष की रीमा सोनी ने भाजपा की प्रत्याशी निकिता गोयल को हरा दिया है। रीमा सोनी नगर पालिका चेयरपर्सन बन गई हैं। रीमा सोनी के समर्थन में कांग्रेस के उकलाना से विधायक नरेश सेलवाल लगातार प्रचार कर रहे थे। भाजपा प्रत्याशी के लिए सीएम नायब सिंह सैनी सहित 5 मंत्रियों ने प्रचार किया था।10:16 AM, 13-May-2026
अंबाला वार्ड-8 से कांग्रेस की गुरजीत कौर विजयी
अंबाला नगर निगम चुनाव में वार्ड-8 से कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत कौर ने जीत दर्ज की है। गुरजीत कौर को कुल 3389 वोट प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी मीना ढींगरा को 2668 मत मिले। चुनाव में नोटा के पक्ष में 68 वोट पड़े। कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत कौर ने 721 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। वार्ड-8 में कांग्रेस की यह पहली जीत मानी जा रही है। परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:10 AM, 13-May-2026
सांपला नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा को जीत
सांपला नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रवीण कोच को जीत मिली है।09:45 AM, 13-May-2026
रेवाड़ी नगर परिषद वार्ड चुनाव परिणाम
वार्ड 1- निर्दलीय शिल्पी शर्मा जीतीवार्ड 2- BJP से पूजा जीती
वार्ड 3 कांग्रेस से प्रवीण चौधरी जीते
वार्ड 4 बीजेपी के ओमप्रकाश सैनी जीते
वार्ड 5 निर्दलीय पूनम कुमारी जीती
वार्ड 6 निर्दलीय गोपाल सैनी जीते
वार्ड- 7 बीजेपी के चेतराम सैनी जीते
वार्ड 8- निर्दलीय पूनम सतीजा जीती
वार्ड 9 - निर्दलीय सचिन जीते
वार्ड 10 निर्दलीय पवन बठला जीते
वार्ड 11 बीजेपी की सुषमा जीती
वार्ड 12 बीजेपी के निखिल मांढैया जीते
वार्ड- 13 निर्दलीय संतोष जीती
वार्ड- 14 से निर्दलीय चंदन यादव जीते
वार्ड नं 15 से निर्दलीय रचना यादव जीती
वार्ड नं 16 से निर्दलीय मुकेश वर्मा जीते
वार्ड 17 से निर्दलीय सुचित्रा चांदना जीती
वार्ड नं 18 से निर्दलीय रंजना भारद्वाज जीती
वार्ड नं 19 से बीजेपी के निहाल यादव जीते
वार्ड नं 20 से निर्दलीय सुमन रानी जीती
वार्ड नं 21 बीजेपी की संतोष यादव जीती
09:45 AM, 13-May-2026
अंबाला वार्ड-6 से भाजपा की अर्चना छिब्बर विजयी
अंबाला नगर निगम चुनाव में वार्ड-6 से भाजपा प्रत्याशी अर्चना छिब्बर ने शानदार जीत दर्ज की है। अर्चना छिब्बर को कुल 3275 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की दिशा सहगल को 1293 मत प्राप्त हुए। वहीं आम आदमी पार्टी की ज्योति को 296 वोट मिले। चुनाव में नोटा के पक्ष में 76 मत पड़े। भाजपा प्रत्याशी अर्चना छिब्बर ने 1982 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।09:44 AM, 13-May-2026