{"_id":"6a037f3fc804c671ba097bbf","slug":"30-lakh-fraud-in-the-name-of-sending-abroad-four-people-named-ambala-news-c-36-1-sknl1017-163114-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: विदेश भेजने के नाम पर 30 लाख की धोखाधड़ी, चार लोग नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: विदेश भेजने के नाम पर 30 लाख की धोखाधड़ी, चार लोग नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबाला सिटी। भुडंगपुर गांव निवासी युवक ने ससुराल पक्ष पर कनाडा भेजने के नाम पर 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने युवक की शिकायत पर पत्नी नवजोत कौर, लड़की के पिता जसविंद्र सिंह समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
भुडंगपुर गांव निवासी जगदीप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी अगस्त 2022 में लुधियाना निवासी नवजोत कौर से हुई थी। सगाई के वक्त लड़की के पिता जसविंद्र सिंह ने शर्त रखी थी कि उनकी बेटी विदेश जाना चाहती है। वह आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं, इसलिए शादी व विदेश भेजने का सारा खर्च लड़के वालों को उठाना होगा। इसके बदले वादा किया गया कि नवजोत कनाडा जाकर उसे भी वहीं बुला लेगी। पीड़ित ने बातया कि उसने अपने पिता के साथ मिलकर 4 कनाल जमीन बेची और आढ़ती से ब्याज पर पैसे लेकर पत्नी की पढ़ाई, आईलेट्स, कॉलेज फीस और कनाडा जाने का करीब 30,38,583 रुपये का खर्च उठाया। जून 2023 में नवजोत कनाडा चली गई। आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद उसने जानबूझकर अधूरे और गलत दस्तावेज भेजे ताकि जगदीप का वीजा रिजेक्ट हो जाए। जगदीप का वीजा तीन बार रिफ्यूज हुआ।
पंचायत में समझौता होने के बाद ससुराल वाले मुकरे
पीड़ित जगदीप सिंह ने बताया कि मामला बढ़ने पर जुलाई 2025 में लुधियाना में पंचायत हुई, जहां तय हुआ कि नवजोत जगदीप को बुलाने का खर्च खुद उठाएगी। बाद में पत्नी और उसके परिजनों ने इस फैसले को ठुकरा दिया। जगदीप का आरोप है कि उसकी पत्नी के वहां किसी और के साथ संबंध हैं। जब जगदीप ने दबाव बनाया तो उसे अज्ञात नंबरों से जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं।
33केवी सब-स्टेशन से लाखों का सामान और कंट्रोल केबल चोरी
अंबाला कैंट। 12 क्रॉस रोड स्थित हाथीखाना मंदिर के पास बने 33केवी बिजली सब-स्टेशन से चोरों ने लाखों का सामान चोरी कर लिया। चोरों ने केबल के साथ सब-स्टेशन के कंट्रोल सिस्टम व ट्रांसफार्मर के पुर्जें भी चोरी कर लिए। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सब-स्टेशन के प्रभारी एसएसए अनिल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बातया कि मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे जब वह सब-स्टेशन की नियमित चैकिंग के लिए गए तो वहां से उसे कैपेसिटर पैनलों की केबलें, बैटरी चार्जर का ट्रांसफार्मर और रिमोट कंट्रोल पैनलों की कंट्रोल केबलें कटी हुई मिलीं। चोरों ने वहां रखा टूल किट और डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर की तार भी चोरी कर लीं।
Trending Videos