सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   61 lakh will be spent on development works in Ambala Sadar area

Ambala News: अंबाला सदर क्षेत्र में विकास कार्यों पर खर्च होंगे 61 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
61 lakh will be spent on development works in Ambala Sadar area
अंबाला छावनी ​स्थित नगर परिषद कार्यालय। फाइल फोटो
विज्ञापन
अंबाला। नगर परिषद अंबाला सदर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए विभिन्न परियोजनाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं, इसमें सड़क निर्माण, जल निकासी और लाइट व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इच्छुक ठेकेदार और एजेंसियां आगामी 15 मई तक अपनी निविदाएं जमा कर सकते हैं। इन प्रमुख कार्यों पर 61 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
Trending Videos

नगर परिषद की ओर से जारी सूची के अनुसार, शहर के विभिन्न वार्डों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की तैयारी है। इनमें सबसे बड़ी परियोजना स्टॉर्म वाटर लाइन की सफाई के लिए सुपर सकर मशीन खरीदने की है। इसकी अनुमानित लागत 13.51 लाख से अधिक है, इसके अलावा, मुख्य सड़कों पर स्ट्रीट लाइट का तार बिछाने के लिए 12.57 लाख का बजट तय किया गया है । 15 मई तक जमा होंगे आवेदन : अधिकांश बड़ी निविदाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2026 निर्धारित की गई है, इसके तहत रंगिया मंडी से टांगरी नदी तक नाले का निर्माण पर 8.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी प्रकार सुंदर नगर और न्यू टैगोर गार्डन में गलियों का निर्माण पर 7.63 लाख और 7.25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। अंबाला सदर मुख्य मार्ग पर लाइट वायर का काम के लिए 12.57 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जबकि कबाड़ी बाजार में सड़क निर्माण और रामबाग रोड पर शौचालयों का नवीनीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed