सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The foundation of children in government schools will be strengthened.

Ambala News: सरकारी स्कूलों के बच्चों की बुनियाद होगी मजबूत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
The foundation of children in government schools will be strengthened.
विज्ञापन
अंबाला। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले नन्हे-मुन्नों की बुनियाद मजबूत करने के लिए एक विशेष पहल की है। निपुण हरियाणा मिशन के तहत प्रदेश भर में कक्षा तत्परता कार्यक्रम शुरु किया जा रहा है। यह विशेष अभियान 23 मई तक संचालित किया जाएगा।
Trending Videos

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालवाटिका III से लेकर पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों में बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान की दक्षता को विकसित करना है, ताकि बच्चे अगली कक्षा की पढ़ाई के लिए पूरी तरह मानसिक और शैक्षणिक रूप से तैयार हो सकें। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कार्यक्रम पारंपरिक पढ़ाई के बजाय पूरी तरह खेल-आधारित और आनंददायक गतिविधियों पर केंद्रित होगा। बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव देने के लिए पोस्ट ऑफिस, बैंक, सब्जी मंडी और रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों का भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed